फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ICSE Board Exam: Garv topped in class 10th Science while Vaibhav topped in class 12th Science

आईसीएसई बोर्ड परीक्षा : 10वीं विज्ञान में गर्व तो 12वीं विज्ञान में वैभव ने किया टॉप

Thu, 01 May 2025 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
ICSE Board Exam: Garv topped in class 10th Science while Vaibhav topped in class 12th Science
जीवा पब्लिक स्कूल का आईसीएसई परीक्षा में 98 प्रतिशत रहा परिणाम
विज्ञापन

दसवीं में विज्ञान के छात्र गर्व ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परचम लहराया
12वीं के विज्ञान के छात्र वैभव ने 95 प्रतिशत और मानविकी की छात्रा मान्या ने 96.07 प्रतिशत अंक प्राप्त किए

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आईसीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित हुए। फरीदाबाद के जीवा पब्लिक स्कूल का रिजल्ट 98 प्रतिशत रहा। स्कूल से इस वर्ष कुल 197 छात्रों ने परीक्षा दी, उसमें से कक्षा दसवीं के 125 और कक्षा 12वीं के 72 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की। 10वीं के 45 और 12वीं के 60 छात्रों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए।


10वीं के विज्ञान के छात्र गर्व ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया, जबकि अगम ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कॉमर्स की छात्रा वंशिका ने 96.4 प्रतिशत और चेतना ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। 12वीं में भी छात्रों ने शानदार परिणाम दिए। विज्ञान स्ट्रीम के वैभव ने 95 प्रतिशत और अलिना ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कॉमर्स के छात्र अंश ने 92 प्रतिशत और अंकित ने 90.07 प्रतिशत अंक हासिल किए। मानविकी स्ट्रीम की छात्रा मान्या और राधिका ने 96.5 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी और कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का नतीजा है। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय केवल अकादमिक उत्कृष्टता पर नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के नैतिक मूल्यों, व्यावहारिक विकास और स्वास्थ्य जागरूकता पर भी ध्यान देता है। प्राचार्य ने छात्रों को सही व्यवहार अपनाने, अनुशासित जीवन जीने और आयुर्वेद आधारित जीवनशैली अपनाने की सलाह दी, जिससे वे शारीरिक और मानसिक रूप से भी स्वस्थ रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed