{"_id":"68e80b82a4aa15294b028d04","slug":"i-want-to-dress-up-for-my-lover-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-53212-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सजना है मुझे सजना के लिए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सजना है मुझे सजना के लिए...
विज्ञापन
करवा चौथ पर मेहंदी लगवाने और खरीदारी के लिए बाजारों में रही भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में रहने वाली सुहागिनें आज पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का उपवास रखेंगी। करवा चौथ को प्रेम और विश्वास का पर्व माना जाता है। इस दिन महिलाएं सोलह शृंगार कर पति की लंबी आयु के लिए पूजा अर्चना करती हैं।
करवा चौथ को लेकर जहां एक ओर सुहागिनों ने तैयारी पूरी कर ली है वहीं बृहस्पतिवार को बाजारों में मेहंदी लगवाने के लिए भीड़ नजर आई। कई जगह लंबी लाइन होने के चलते महिलाएं अपना नंबर लगवाकर बाजार में खरीदारी करने के लिए चली गईं। एनआईटी के मुख्य बाजार में मेहंदी लगाने वाले कलाकारों ने सुबह ही अपनी दुकानें खोल ली थीं। इसके अलावा बल्लभगढ़ मैन बाजार, ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर-15, 16, जवाहर कॉलोनी आदि के बाजारों में भी मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। इसके अलावा ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं की भीड़ रही।
समूह में करती है पूजा
स्मार्ट सिटी के सेक्टरों व कॉलोनी में रहने वाली महिलाएं समूह में एक साथ बैठकर दोपहर को दो से तीन बजे के बीच में पूजा अर्चना करती हैं। इस दौरान करवा माता के साथ गणेश की कथा सुनाई जाती है। कथा सुनने के बाद बड़ों का आशीर्वाद लेने के बाद सूर्य को जल का अर्घ्य देते हैं। उसके बाद कुछ जगहों पर करवा बदलने की रीत होती है। वहीं शाम को पांच बजे दो या दो अधिक महिलाएं करवा बदलने की रस्म करती हैं। उसके बाद रात को चांद को देखने के बाद पति की लंबी आयु के साथ पूजा कर अपना व्रत पति के हाथों से खुलवाती हैं।