फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   I couldn't come on Rakshabandhan, I will come home on Janmashtami, Papa

Faridabad News: रक्षाबंधन पर नहीं आ पाई, जन्माष्टमी पर घर आऊंगी पापा

Mon, 11 Aug 2025 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
I couldn't come on Rakshabandhan, I will come home on Janmashtami, Papa
जेसी बोस वाईएमसीए विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला शव
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। जेसी बोस वाईएमसीए विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में शनिवार को आत्महत्या करने वाली मैकेनिकल इंजीनियरिंग की छात्रा वंशिका ने परिवार से जन्माष्टमी पर आने के वादा किया था। पुलिस आत्महत्या की वजह का पता लगाने के लिए मोबाइल और लैपटॉप की जांच कर रही है।
रेवाड़ी के जाटुसाना थाने के अंतर्गत मोतला खुर्द गांव की रहने वाली अविनाश ने बताया कि वह धारूहेड़ा की बाइक बनाने वाले उद्योग हीरो मोटर्स में मेडिकल असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। वंशिका उनकी इकलौती बेटी थी। वंशिका ने कुछ दिन पहले उसने फोन कर नया लैपटॉप मांगा था। उन्होंने एक लाख 80 हजार का लैपटॉप खरीदकर दिया था। 31 जुलाई को वह घर आई थी और 1 अगस्त को लैपटॉप लेकर हॉस्टल लौट गई थी। आत्महत्या के बाद वंशिका के कमरे से लैपटॉप और बैग में रखे 50 हजार रुपये गायब मिले। बाद में पुलिस ने बताया कि लैपटॉप मिल गया है। कमरे में साथ रहने वाली छात्रा ने बताया कि वंशिका किसी सौरभ नाम के युवक से बात करती थी। शनिवार को भी फोन पर सौरभ से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। वंशिका की मां का कहना है कि सौरभ उनके पड़ोसी गांव का रहने वाला है। उन्हें नहीं पता कि वह बेटी के संपर्क में कैसे और कब आया था। अविनाश ने बताया कि उनकी बेटी ने कहा था कि रक्षाबंधन पर घर नहीं आ पाई, जन्माष्टमी पर आऊंगी। अगर मैं अभी आई तो मेरा कमरा फिर से बदल दिया जाएगा। उसने यह भी बताया कि हॉस्टल की एक महिला कर्मी परेशान करती है। उनकी बेटी को मनचाहा कमरा भी नहीं दिया गया था। इस कारण वह काफी परेशानी रहती थी।
विज्ञापन


पुलिस कर ही है मामले की जांच
गर्ल्स हॉस्टल में वंशिका की संभावित आत्महत्या दुखद है। इसकी सूचना उनको शनिवार की शाम को मिली। इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। घटना की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच चल रही है। मृतका और उनके परिवार की गोपनीयता का सम्मान करते हैं और इस संदर्भ में घटनाक्रम पर कोई भी टिप्पणी नहीं करना चाहते। विश्वविद्यालय मृतका के परिवार, मित्रों और सहपाठियों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता है। - जितेंद्र यादव, प्रवक्ता, यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed