फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Husband used to harass, wife broke his hands and legs

Faridabad News: पति करता था परेशान, पत्नी ने तुड़वा दिए हाथ-पैर

Mon, 08 Dec 2025 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Husband used to harass, wife broke his hands and legs
पुलिस ने पत्नी सहित चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पत्नी द्वारा पति के हाथ-पैर तुड़वाने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने पत्नी सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ललित निवासी जवाहर काॅलोनी ने थाना सारन में दी अपनी शिकायत में बताया कि 24 सितंबर की रात को जब वह ड्यूटी जाने के लिए अपने घर से बाहर निकला तो कुछ नकाबपोश लोगों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शिकायत पर थाना सारन में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने गुन्ना अरनव (20) निवासी सेक्टर 30, हर्ष भाटी (24) निवासी भारत काॅलोनी, अनिल (22) निवासी सेक्टर 87 व एक महिला निवासी जवाहर कॉलोनी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया कि महिला आरोपी को उसका पति ललित परेशान करता था। जिसको सबक सिखाने के लिए महिला आरोपी ने अपने जानकार हर्ष को कहा । जिस पर 24 सितंबर की रात को हर्ष अपने अन्य साथियों को साथ लेकर शिकायतकर्ता के घर के बाहर पहुंच गया तथा शिकायतकर्ता जैसे ही ड्यूटी जाने के लिए घर से निकला तो उस पर लाठी व डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से गुन्ना अरवन, हर्ष भाटी, अनिल को जमानत व आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed