फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Husband tried to kill wife along with girlfriend in Ballabhgarh

रिया के लिए रची पिंकी की हत्या की साजिश: प्रेमिका संग मिलकर किया पत्नी पर हमला, ससुर भी निकला असुर

Fri, 23 Dec 2022 08:17 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 23 Dec 2022 08:17 PM IST
सार

ससुर महेंद्र व पति योगेश छोटी-छोटी बातों को लेकर उसके साथ मारपीट करने लगे। वह अपना घर बसाने के लिए चुप रहती थी।

विज्ञापन
Husband tried to kill wife along with girlfriend in Ballabhgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी को जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना बल्लभगढ़ सेक्टर-8 पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

गांव नीमका निवासी पिंकी (27) ने बताया कि उसकी शादी साल 2016 में योगेश के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद बेटा हुआ। जिसकी उम्र पांच साल है। शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन कुछ समय के बाद उनको पता चला कि उनके पति योगेश का किसी रिया चौधरी नाम की लड़की के साथ अफेयर चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुर महेंद्र व पति योगेश छोटी-छोटी बातों को लेकर उसके साथ मारपीट करने लगे। वह अपना घर बसाने के लिए चुप रहती थी। 27 नवंबर की सुबह पति योगेश घर पर नहीं थे। वह अपने घर का काम कर रही थी तभी उनके ससुर महेंद्र ने उसके साथ बिना किसी कारण मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर वह वहां से भाग गए। 

विज्ञापन

कुछ समय बाद योगेश घर पर आया और उन्होंने सारी बात बताई। जिस पर पति उसको तबीयत खराब होने पर दवा दिलाने के बहाने सेक्टर तीन मार्केट के पास ले आया और एक मकान के बाहर खड़ा कर दिया। काफी समय बीत जाने के बाद जब पति मकान के अंदर से बाहर नहीं आया तो उसने शोर मचाया व पति को आवाज लगाई। 

इसके बाद योगेश व उसकी प्रेमिका रिया उसे घर के अन्दर ले गए और जान मारने की नियत से नुकीली चीज से उसकी गर्दन पर कई वार किए। स्थानीय लोगों ने उसको उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed