फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   husband killed Wife along with friend after misdeed with her in Faridabad

कहानी पति, पत्नी और वो की: दोस्त के साथ मिलकर पत्नी की दुष्कर्म के बाद की हत्या, दोनों आ चुके थे महिला से तंग

Sun, 02 Jul 2023 07:06 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 02 Jul 2023 07:06 PM IST
सार

क्राइम ब्रांच प्रभारी दीपक कुमार ने बताया वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। आरोपी दीपक पहले निकल गया। उसने इंदल को फंसाने के लिए पुलिस को खुद ही फोन कर बताया कि इंदल ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी है। 

विज्ञापन
husband killed Wife along with friend after misdeed with her in Faridabad
पति ने दोस्त संग मिलकर की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के डबुआ कॉलोनी में सिर में इंटरलॉक टाइल मारकर महिला की हत्या करने के मामले को क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने सुलझा लिया है। महिला के पति और उसके दोस्त ने मिलकर हत्या को अंजाम दिया और फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। 

विज्ञापन

आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की पहचान यूपी के मैनपुरी स्थित गांव आसियोली निवासी दीपक (महिला का पति) और यूपी के अलीगढ़ स्थित गांव खापरिया निवासी इंदल कुमार (आरोपी पति का दोस्त) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि दीपक और इंदल कुमार दोनों गाड़ी चलाने का काम करते थे। दोस्त होने के कारण इंदल का दीपक के घर काफी आना जाना था। मृतका और इंदल के बीच प्रेम संबंध बन गए। इस बात का पता जब महिला के पति दीपक को लगा तो इंदल और दीपक के बीच कहासुनी हुई और दोनों की बातचीत बंद हो गई। 

विज्ञापन

मृतका इसके बाद भी इंदल के संपर्क में रही। इस बात को लेकर दीपक व उसकी पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। पूछताछ में इंदल ने बताया कि मृतका उसे अपने साथ रहने के लिए दबाव बना रही थी। शादीशुदा होने के कारण इंदल मृतका के साथ रहने से मना करता रहा। 

इधर मृतका और उसके पति दीपक के बीच भी रोजाना कहासुनी हो रही थी। महिला से पीछा छुड़ाने के लिए इंदल और दीपक ने दोबारा से बातचीत शुरू की और योजना बनाकर महिला को जान से मार डाला। आरोपियों ने हत्या से पहले महिला के साथ दुष्कर्म भी किया था। घटना के दिन दोनों घर गए, महिला घर में सो रही थी। घर में ही पड़ी एक इंटरलॉक टाइल से दीपक और इंदल ने महिला के सिर पर कई वार किए। जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दोस्त को फंसाने के लिए खुद ही कर दिया पुलिस को फोन
क्राइम ब्रांच प्रभारी दीपक कुमार ने बताया वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। आरोपी दीपक पहले निकल गया। उसने इंदल को फंसाने के लिए पुलिस को खुद ही फोन कर बताया कि इंदल ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी है। 

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। दोनों आरोपियों को बाटा पुल के पास से गिरफ्तार कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों ने बताया वारदात को अंजाम देने से पहले दोनों आरोपियों ने महिला के संबंध बनाए और घर से बाहर चले गए। जब वह सो गई तो दोनों ने साथ मिलकर हत्या कर दी। आरोपी शहर छोड़ने की फिराक में थे। क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी दीपक, एसआई कमल चौहान, हवलदार आनंद, सिपाही संदीप और सुनील ने इससे पहले ही आरोपियों को धर लिया। आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की धारा भी जोड़ी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed