फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   husband killed his wife and runaway

Faridabad News: कहासुनी पर पत्नी की हत्या कर फरार हुआ ग्रामीण

Sat, 30 Dec 2023 11:21 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 30 Dec 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
husband killed his wife and runaway
बल्लभगढ़। मामूली कहासुनी पर ग्रामीण ने महिला के सिर में भारी वस्तु से चोट मारकर हत्या कर दी। थाना तिगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। गांव भैंसरावली रोड पर रहने वाला देवेंद्र उर्फ लाला गांव में ही खेती बाड़ी करके परिवार का पालन पोषण करता है। उनकी पत्नी रविता (35) व दो बच्चे हैं। शनिवार की दोपहर को पति व पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस बात पर गुस्साए पति देवेंद्र उर्फ लाला ने पत्नी के साथ मारपीट करते हुए उसके सिर पर भारी वस्तु से वार कर दिया। जिस वजह से रविता बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी पति मौके से फरार हो गया। महिला के पिता राजकिरण मौके पर आ गए। बेटी की हत्या किए जाने पर दामाद देवेंद्र उर्फ लाला के खिलाफ शिकायत दी। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed