फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Husband hanging on noose on video call to wife

पत्नी को वीडियो कॉल पर फंदा पर लटका पति

Sat, 19 Mar 2022 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Husband hanging on noose on video call to wife
फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी में शुक्रवार तड़के एक युवक ने फंदा लगा लिया। आत्महत्या से पहले गांव में रह रही पत्नी को वीडियो कॉल की। इस दौरान पंखे से फंदा लगाते हुए पत्नी से कहा कि देखो लोग कैसे फांसी लगाकर आत्महत्या करते हैं। यह देख पत्नी सन्न रह गई, रोती-गिड़गिड़ाती पति को खूब समझाया, लेकिन पति लाइव वीडियो दिखाते हुए फंदे पर लटक गया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची डबुआ थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान मूलरूप से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर स्थित पंचफेड़ा गांव निवासी राजकुमार (26) के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार राजकुमार डबुआ स्थित उत्तमनगर में किराए के मकान में रहकर कारपेंटर का काम करता था। उसकी शादी छह महीने पहले हुई थी। पत्नी गांव में परिजनों के साथ रहती है। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि राजकुमार ने शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे पत्नी को वीडियो कॉल की। पति कहने लगा कि तुम्हें आत्महत्या की लाइव वीडियो दिखाता हूं। इस दौरान फंदा लगाना दिखाया। यह देख पत्नी सन्न रह गई। परिजनों को नींद से जगाया। सभी राजकुमार को ऐसा नहीं करने की गुहार लगाने लगे, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी, लेकिन लाइव वीडियो दिखाते हुए पंखे पर फंदा लगाकर उस पर लटक गया। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने इस दौरान आसपास रह रहे जानकारों को भी फोन लगाया। सभी जब तक मौके पर पहुंचेे, तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐेसे में आत्महत्या के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

मिलनसार था राजकुमार
पड़ोसियों ने बताया कि राजकुमार मिलनसार था। छह माह पहले ही शादी हुई थी और पत्नी कको लाने की बात कर रहा था। वह नशा करने का भी आदी नहीं था। ऐसे में उसके अचानक पत्नी को फोन कर सुसाइड करने की बात लोगों को समझ में नहीं आ रही है। वहीं, परिजन भी स्तब्ध हैं। उनका कहना है कि जान देने से पहले वीडियो कॉल करने की बात समझ में नहीं आ रही है। हालांकि किसी बात को लेकर कुछ दिन से तनाव में था। जांच अधिकारी एसआई रामबाबू ने बताया कि मौत के सही कारणों की जानकारी नहीं मिली है। परिजनों ने तनाव में होने की बात कही है लेकिन कारण नहीं बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed