{"_id":"6a5a6026bd7956ceb40e7924","slug":"husband-catches-wife-arriving-at-a-hotel-with-her-boyfriend-commotion-ensues-on-the-street-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75128-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बॉयफ्रेंड के साथ होटल पहुंची पत्नी को पति ने पकड़ा, सड़क पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बॉयफ्रेंड के साथ होटल पहुंची पत्नी को पति ने पकड़ा, सड़क पर हंगामा
विज्ञापन
होटल से बाहर आते ही युवक मौके से भागा, महिला रोते हुए पति से लिपटी, वीडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सराय मार्केट स्थित एक होटल में उस समय हंगामा हो गया, जब एक विवाहित महिला अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ होटल पहुंची। सूचना मिलने पर महिला का पति अपनी मां और भाभी के साथ होटल पहुंच गया। इसके बाद होटल के बाहर सड़क पर काफी देर तक हंगामा होता रहा।
घटना का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, पुलिस के पास अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक शिकायत नहीं पहुंची है। जानकारी के अनुसार, सराय कॉलोनी निवासी महिला बुधवार शाम अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ होटल पहुंची थी। इसकी भनक लगते ही उसका पति अपनी मां और भाभी के साथ होटल पहुंच गया। आरोप है कि दोनों महिलाएं होटल के कमरे तक पहुंचीं और महिला व उसके साथ मौजूद युवक को बाहर ले आईं। होटल से बाहर निकलते ही महिला के साथ आया युवक मौके से भाग गया। इसके बाद महिला के परिजनों और उसके बीच सड़क पर कहासुनी होने लगी। वायरल वीडियो में महिला रोते हुए अपने पति की छाती से लिपटती दिखाई दे रही है। इस दौरान उसकी सास और जेठानी उसे पति से अलग करने का प्रयास करती हैं। महिला लगातार प्लीज छोड़ दो, मेरे हाथ छोड़ दो और मेरा मोबाइल वापस कर दो, मैं चली जाऊंगी कहते हुए नजर आ रही है।
बताया जा रहा है कि महिला का मोबाइल भी परिजनों ने अपने पास ले लिया था। हंगामे के दौरान होटल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में महिला की सास और जेठानी उसे वहां से अपने साथ ले गईं। वीडियो में महिला के कंधे पर बैग टंगा हुआ दिखाई दे रहा है।