{"_id":"6a2c5963b36cc4a2bc01e087","slug":"husband-arrested-in-dowry-death-case-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72224-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दहेज हत्या के मामले में पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दहेज हत्या के मामले में पति गिरफ्तार
विज्ञापन
श्री होम्स सर्वोहम सोसाइटी में हुई थी महिला की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-45 स्थित श्री होम्स सर्वोहम सोसाइटी में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस चौकी सेक्टर-46 की टीम ने आरोपी पति को पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार 10 जून की रात सीमा नामक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका के पिता अजीत सिंह ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उनकी बेटी को विवाह के बाद से दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने मौत को दहेज हत्या बताते हुए पति और उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
शिकायत के आधार पर थाना सूरजकुंड में मृतका के पति प्रवीन, सास, ससुर तथा ताऊ ससुर के खिलाफ दहेज हत्या और आपराधिक षड्यंत्र सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपी प्रवीन, निवासी रिबड़ (पलवल) और वर्तमान निवासी श्री होम्स सर्वोहम सोसाइटी, सेक्टर-45 को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान उससे मामले में गहन पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी है।