{"_id":"69e3d58aa1d26bfc3e06c5c4","slug":"humidity-increased-after-the-rain-42-degree-temperature-increased-the-trouble-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67878-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बारिश के बाद बढ़ी उमस, 42 डिग्री तापमान ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बारिश के बाद बढ़ी उमस, 42 डिग्री तापमान ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद भी शनिवार को तेज गर्मी और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में इस तरह के उतार-चढ़ाव से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
बारिश के बाद जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद थी, वहीं तेज धूप और उमस ने हालात और खराब कर दिए। दिनभर सड़कों पर चिलचिलाती धूप के चलते लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। खासकर दोपहर के समय बाजार और सड़कों पर आवाजाही कम नजर आई।
वहीं, बारिश के बाद शहर की कई सड़कों पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन गई है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी तापमान में ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है। आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन
चिकित्सकों का कहना है कि इस तरह के मौसम में लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और हल्के कपड़े पहनें। मौसम में बदलाव के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं, इसलिए लापरवाही न बरतें।