{"_id":"6a89f32dae33bf1fcd0edf99","slug":"humidity-and-waterlogging-after-the-rain-have-compounded-the-trouble-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78102-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बारिश के बाद उमस और जलभराव ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बारिश के बाद उमस और जलभराव ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन
36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया अधिकतम तापमान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में शनिवार तड़के हुई बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन सुबह करीब नौ बजे के बाद धूप निकलते ही मौसम फिर गर्म और उमस भरा हो गया। दिनभर लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे। बारिश से हाईवे के अलावा कुछ इलाकों में जलभराव हो गया। इससे वाहनों की रफ्तार थमी रही।
शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को करीब 5 बजे बूंदाबांदी हुई, जिसके बाद मौसम सामान्य हो गया। मौसम विभाग ने रविवार को भी बारिश की संभावना जताई है। रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश होने से लोगों को एक बार फिर गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
जलभराव से कई जगह यातायात प्रभावित
बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई। सेक्टर-7 में सरकारी स्कूल के पास सड़क पर पानी भर गया। इसके अलावा झाड़सेतली गांव के पास आगरा हाईवे और जेसीबी मोड़ के आसपास भी जलभराव से वाहन चालकों को परेशानी हुई। सड़कों पर पानी जमा होने के कारण यातायात की रफ्तार धीमी रही और वाहन रेंगते हुए निकलते दिखाई दिए। जलभराव वाले स्थानों पर वाहन चालकों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। इससे खासकर दोपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी हुई। स्थानीय लोगों ने जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
नीलम रेलवे रोड पर सड़क के बीच गिरा पेड़
बारिश के दौरान नीलम रेलवे रोड पर बांके बिहारी मंदिर के पास सड़क के बीच एक पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के समय वहां से कोई वाहन या व्यक्ति नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन जलभराव और सड़क पर पेड़ गिरने जैसी समस्याओं ने परेशानी बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी बारिश की संभावना है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
-- -- -- -- --
बड़खल में सबसे ज्यादा हुई बारिश
21 अगस्त सुबह आठ बजे से 22 अगस्त सुबह आठ बजे तक 24 घंटे की अवधि में जिले के सभी हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। इस दौरान बड़खल में- 20 मिमी, गौंछी में 19 मिमी, बल्लभगढ़ में 18 मिमी, धौज में 18 मिमी, मोहना में15 मिमी, दयालपुर में 15 मिमी, फरीदाबाद में 14 मिमी और तिगांव में 07 मिमी बारिश दर्ज की गई