फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   HSVP may sabotage tomorrow

एचएसवीपी कल कर सकता है तोड़फोड़

Thu, 07 Oct 2021 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
HSVP may sabotage tomorrow
फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के निर्माण में बाधा बने अवैध कब्जों पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) जल्द कार्रवाई शुरू करेगा। प्राधिकरण की तरफ से कब्जा धारकों को दिया गया समय शुक्रवार को खत्म होगा। ऐसे में शनिवार को तोड़फोड़ की संभावना है। इसे लेकर विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन

फरीदाबाद से गुजर रहने बाईपास रोड को दिल्ली-मुंबई-वड़ोदरा एक्सप्रेसवे के लिंक रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके तहत बाईपास रोड को चौड़ा कर 12 लेन किया जा रहा है। इसके लिए एनएचएआई ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से सड़क के दोनों तरफ 70-70 मीटर की सड़क मांगी है। कुछ जगह तो एनएचएआई को सड़क मिल गई है। वहां फ्लाईओवर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं सेक्टर-37 से बल्लभगढ़ तक अधिकांश जगहों पर सड़क के दोनों ओर अवैध कब्जे हैं। लोगों ने घर बनाए रखे हैं, शोरूम खोल रखे हैं। इन्हें अभी तक हटाया नहीं गया है। इससे एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में रुकावट आ रही है। तीन दिन पहले हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी बाईपास रोड पर तोड़फोड़ के लिए पहुंचे थे, लेकिन सेक्टर-17 के पास लोगों के विरोध पर तोड़फोड़ दस्ता बिना कार्रवाई के खाली लौट गया। एचएसवीपी के सर्वे विभाग कनिष्ठ अभियंता प्रेम प्रकाश ने बताया कि लोगों को दो दिन में घरों को खाली करने का आदेश दिया था। वह समय भी खत्म हो गया है। ऐसे में शनिवार को भारी तोड़फोड़ की जा सकती है।
विज्ञापन

कब्जा धारकों को दो दिन का समय दिया गया था, वह समय समाप्त हो गया है। विभाग की ओर से तोड़फोड़ की तैयारी कर ली गई है जो कभी भी शुरू हो सकती है इसलिए लोग जल्द अपने घरों को खाली कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजीव शर्मा, अधीक्षण अभियंता, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed