फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Hrithik's body was found in Yamuna river after leaving the house angry.

Faridabad News: नाराज होकर घर से निकले रितिक का शव यमुना नदी में मिला

Wed, 20 Mar 2024 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Hrithik's body was found in Yamuna river after leaving the house angry.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। गांव चांदपुर के पास यमुना नदी में रविवार को एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया था। तीन दिन बाद युवक की पहचान नोएडा सेक्टर-63 निवासी रितिक (24) के रूप में हुई। वह किसी बात पर नाराज होकर घर से निकला था। घटना की सूचना परिजनों को दे दी। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को हो गया है।

गांव चांदपुर निवासियों ने बताया कि रविवार की सुबह यमुना नदी में शव बहता हुआ दिखाई दिया। शव की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम व पहचान के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने शव की पहचान के लिए सूचना दिल्ली एनसीआर के थानों से संपर्क किया। जहां से बुधवार को उनको सूचना मिली की नोएडा सेक्टर-58 थाने से सूचना मिली की सेक्टर-63 निवासी रितिक 11 मार्च को घर से नाराज होकर कहीं चला गया था। रितिक की मां शशि की शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में 12 मार्च को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। एक सप्ताह बाद 17 मार्च को थाना छांयसा पुलिस को युवक का शव नदी में बहता हुआ मिला। परिजनों को बुलाकर शव की पहचान करवा दी है। जांच अधिकारी सिकंदर ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में युवक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं।
विज्ञापन


---

एक और मिला शव
बुधवार को गांव सदपुरा के पास से बह रही यमुना नदी में एक और युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। थाना छांयसा प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया शव करीब 12 दिन पुराना है। शव के शरीर पर कोई निशान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed