{"_id":"68bc83e428838d6c6d0597ad","slug":"house-to-house-survey-medical-camp-and-administrations-intensive-monitoring-continues-in-basantpur-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50762-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बसंतपुर में घर-घर सर्वे, मेडिकल कैंप और प्रशासन की सघन निगरानी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बसंतपुर में घर-घर सर्वे, मेडिकल कैंप और प्रशासन की सघन निगरानी जारी
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित इलाकों में मेडिकल टीमें सक्रिय, स्वास्थ्य की हो रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बाढ़ प्रभावित बसंतपुर और आसपास के गांवों में लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। मेडिकल टीमें बुखार, डायरिया, स्किन इन्फेक्शन, वायरल आदि जैसे लक्षणों की जांच कर रही हैं। प्रत्येक गली-मोहल्ले में मेडिकल टीमें सक्रिय हैं, जिनमें एमबीबीएस डॉक्टर, फार्मासिस्ट एएनएम, नर्सिंग स्टाफ, आशा वर्कर और स्वास्थ्य स्वयंसेवक शामिल हैं।
बसंतपुर गांव में घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया जा रहा है। डीसी विक्रम सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा ने जनता से अपील की है कि वे स्वास्थ्य टीमों के साथ सहयोग करें और समय पर जांच कराएं। वायरल बुखार, त्वचा रोग, पानी से फैलने वाली बीमारियों के लिए विशेष परामर्श दिया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं, वृद्धजनों और बच्चों की विशेष जांच की जा रही है। इसके अलावा संदिग्ध मामलों को रेफरल अस्पतालों में भेजने की सुविधा मौके पर ही सुनिश्चित की जा रही है।
डीसी विक्रम सिंह जनता से अनुरोध है किया कि वे अफवाहों से बचें, अपनी सेहत को प्राथमिकता दें और सर्वेक्षण टीमों को सही जानकारी दें। मेडिकल टीम की निगरानी के लिए डिप्टी सीएमओ डॉ. राम भगत और डॉ. राजेश फील्ड से अपडेट ले रहे हैं और स्थिति की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त संसाधन और दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।