फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   House collapses due to cylinder explosion after gas leak, four including couple killed

Faridabad News: गैस रिसाव के बाद सिलिंडर फटने से मकान ढहा, दंपती सहित चार की मौत

Sat, 19 Oct 2024 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
House collapses due to cylinder explosion after gas leak, four including couple killed
धमाके से आसपास के मकानों के खिड़की-दरवाजे उखड़े
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। गांव भाखड़ी में शुक्रवार तड़के ढाई बजे गैस रिसाव के बाद सिलिंडर फटने से एक मंजिला मकान पूरी तरह ढह गया। हादसे में मलबे के नीचे दबकर दंपती व उनके पोते की मौत हो गई। धमाके से मकान के पीछे सटकर बने मकान की छत भी गिर पड़ी। इसमें दंपती के भतीजे की पत्नी की मौत हो गई और दो घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाइड्रा-क्रेन की मदद से मलबे को हटाया और शवों को बाहर निकाला । वहीं घायलों को तुरंत उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अनुमान लगाया जा रहा है कि सिलिंडर से गैस रिसाव होने के चलते घर गैस चेंबर बन गया था।


गांव भाखड़ी में सरजीत (52) घर के नीचे हार्डवेयर की दुकान चलाते थे। शुक्रवार की तड़के करीब ढाई बजे सरजीत अपनी पत्नी बबीता (48) और पोते नकुल (13) के साथ दुकान के ऊपर बने कमरे में सो रहे थे। जबकि सरजीत के भतीजे की पत्नी लक्ष्मी अपने 10 वर्षीय बेटे पुनीत के साथ पड़ोस स्थित अपने घर की छत पर सो रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर नीचे दुकान में रसोई गैस का सिलिंडर रखा था। जिस पर बबीता कभी कभार खाना बना लेती थी।
विज्ञापन

हादसा कैसे हुआ यह स्पष्ट नहीं है। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।



समेर सिंह, डबुआ थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed