फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   House caught fire due to cylinder leaking

Faridabad News: सिलिंडर लीक होने से मकान में लगी आग

Thu, 06 Feb 2025 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
House caught fire due to cylinder leaking
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद : गाजीपुर रोड स्थित एक मकान में बुधवार को रसोई गैस सिलिंडर में लीकेज के चलते आग लग गई। लपटें बढ़ने से पहले ही परिवार के लोग बाहर निकल गए। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। गाजीपुर स्थित यह मकान धर्मेंद्र का है और वह अपने परिवार के साथ यहां रहते हैं। बुधवार दोपहर बाद धर्मेंद्र की पत्नी गुंजन ने रसोई गैस सिलेंडर खत्म होने पर नया गैस सिलेंडर लगाया था। कुछ देर बाद उन्होंने पानी गर्म करने के चूल्हा जलाया तो अचानक से आग लग गई। स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर आग की सूचना दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed