फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   hostaging a lady doctor and loot

मरीज बन कर आए बदमाशों ने महिला डॉक्टर को घर में बंधक बना कर लूटा

Fri, 24 Jan 2020 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
hostaging a lady doctor and loot
फरीदाबाद। सेक्टर-28 में एक महिला डॉक्टर को दो बदमाशों ने खुद को किडनी का मरीज बताया और उनके ही घर में बंधक बनाकर लूटपाट की। पीड़ित महिला ने फोनकर तुरंत पति और बेटे को सूचना दी जिस पर पुलिस को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। महिला डॉक्टर सुमित्रा गोयल पत्नी रामकिशन गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह बृहस्पतिवार को अपने घर पर थीं। उनके पति व बेटे दोनों क्लीनिक पर गए थे। इसी दौरान दो बदमाश किडनी के मरीज बनकर आए। वह महिला डॉक्टर से उपचार करने के लिए कहने लगे। डॉक्टर सुमित्रा ने उन्हें कहा कि यहां किडनी के डॉक्टर नहीं हैं, आप ओल्ड फरीदाबाद में जाइए।
विज्ञापन

इस पर दोनों बदमाश डॉक्टर का पता व फोन नंबर मांगने लगे। उन्होंने ज्यों ही उन्हें पता व फोन नंबर लिख कर देने के लिए गेट खोला, दोनों अंदर घुस गए व महिला को बंधक बना लिया। इसके बाद घर में रखे नकदी व जेवरात मांगने लगे। आरोपियों ने आलमारी में रखे पर्स से करीब 70 हजार रुपये नकद लूट लिए। इसके बाद बाहर से घर की कुंडी बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपियों के भागने के बाद डॉक्टर सुमित्रा ने पति डॉक्टर रामकिशन गोयल और बेटा राजेश गोयल को मामले की सूचना दी। सेक्टर-31 थाना क्षेत्र के सेक्टर-28 चौकी पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू की है। जांच अधिकारी एसआई आस मोहम्मद ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। उनके घर से साक्ष्य एकत्रित करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी भी पुलिस खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed