फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Hospital development works will gain momentum.

Faridabad News: सिविल सर्जन को बढ़ी वित्तीय शक्ति से जिला अस्पताल के विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

Tue, 23 Jun 2026 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hospital development works will gain momentum.
सिविल सर्जन को बढ़ी वित्तीय शक्ति से जिला अस्पताल के विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार। जिला नागरि
छतों पर लगेंगे सोलर पैनल, छोटे कार्यों के लिए मंजूरी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा
विज्ञापन

अब सिविल सर्जन 10 लाख रुपये तक के करा सकेंगे काम

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल और जिले के अन्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में विकास कार्यों और बुनियादी सुविधाओं को अब नई गति मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा सिविल सर्जनों की वित्तीय शक्तियां एक लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये किए जाने के निर्देश के बाद अस्पतालों में छोटे-छोटे विकास कार्यों के लिए उच्च स्तर से मंजूरी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस निर्णय से अस्पतालों में पेयजल, शौचालय, पंखे, एसी, रंगाई-पुताई, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को समय पर पूरा किया जा सकेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के निर्देश भी दिए हैं। इससे अस्पतालों की बिजली जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी और बिजली खर्च में भी कमी आएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 12 जिला अस्पतालों में चल रहे नवीनीकरण कार्यों की समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य संस्थानों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने, लैब को हाई-टेक बनाने और जच्चा-बच्चा वार्डों के सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए हैं। बीके नागरिक अस्पताल में भी इन निर्देशों का लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्यमंत्री द्वारा सिविल सर्जनों की वित्तीय शक्तियां बढ़ाने का निर्णय स्वागतयोग्य है। इससे अस्पतालों में आवश्यक विकास कार्यों और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों को तेजी से पूरा किया जा सकेगा। साथ ही सोलर पैनल लगाने की योजना से ऊर्जा बचत को बढ़ावा मिलेगा और अस्पतालों को दीर्घकालिक लाभ होगा।-डॉ. जयंत आहूजा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed