{"_id":"69e11e04c22a7960d60b73ee","slug":"hospital-arrangements-become-a-hurdle-in-the-way-of-babas-darshan-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67637-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बाबा के दर्शन की राह में रोड़ा बनी अस्पताल की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बाबा के दर्शन की राह में रोड़ा बनी अस्पताल की व्यवस्था
विज्ञापन
खबर। अमरनाथ यात्रा में अनिवार्य स्वास्थ्य जांच के लिए उमड़ी भीड़, करना पड़ा लंबा इंतजार। कैप्शन
अमरनाथ यात्रा...सीमित काउंटर व स्टाफ की कमी के कारण जांच में लग रहा समय
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अमरनाथ यात्रा के लिए अनिवार्य स्वास्थ्य जांच के चलते जिला नागरिक अस्पताल में इन दिनों लोगों की भीड़ बढ़ गई है। पिछले सप्ताह के मुकाबले इस बार ज्यादा संख्या में श्रद्धालु मेडिकल जांच कराने पहुंच रहे हैं। हालांकि, सीमित काउंटर और स्टाफ की कमी के कारण लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे यात्रियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि अस्पताल में अव्यवस्था के कारण जांच कराने में परेशानी हो रही है।
सुबह से ही अस्पताल में जांच के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए लेकिन ओपीडी बंद होने तक भी कई लोगों की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। लोगों का आरोप है कि ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित होने के बावजूद फार्म जमा करने वाला काउंटर करीब डेढ़ बजे ही बंद हो गया। इस वजह से कई लोग बिना जांच कराए वापस लौटने को मजबूर हुए और उन्हें अगले दिन फिर से अस्पताल आने की बात कही गई।
अतिरिक्त जांच कक्ष और काउंटर शुरू करने की मांग
यात्रियों ने अस्पताल प्रशासन से अतिरिक्त जांच कक्ष और काउंटर शुरू करने की मांग की है, ताकि समय पर मेडिकल प्रक्रिया पूरी हो सके और यात्रा की तैयारियों में बाधा न आए। गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं को पंजीकरण के साथ अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र लेना होता है। यह जांच इसलिए जरूरी है क्योंकि अमरनाथ गुफा समुद्र तल से लगभग 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जहां ऑक्सीजन की कमी और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
स्टाफ की कमी से काम चल रहा धीमा
सुबह 9 बजे से लाइन में लगे हैं लेकिन नंबर ही नहीं आया। काउंटर जल्दी बंद हो गया, अब कल फिर आना पड़ेगा। -राजेश कुमार, एनआईटी-3
हमें ओपीडी के बदले समय की जानकारी नहीं थी। अगर पहले पता होता तो जल्दी आते। -अतीश सैनी, सेहतपुर
भीड़ ज्यादा है लेकिन स्टाफ कम है, जिससे काम धीमा चल रहा है। -राहुल जायसवाल, सेक्टर-24
अस्पताल को अतिरिक्त काउंटर खोलने चाहिए ताकि लोगों को परेशानी न हो। -मोहित भाटिया, मुजेसर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
अस्पताल परिसर में अप्रैल माह की शुरुआत से ही जगह-जगह नोटिस चस्पा करा दिया गया था। ताकि लोगों को निर्धारित समय का पता चल सके। सुविधा के लिए अतिरिक्त जांच कक्ष भी स्थापित कराए गए हैं। -डॉ. जयंत आहूजा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी