{"_id":"66ec8be5b604181634086f85","slug":"honeytrap-extortion-gang-busted-5-arrested-faridabad-news-c-26-1-del1005-31019-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हनीट्रैप में फंसाकर वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हनीट्रैप में फंसाकर वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार
विज्ञापन
ब्लैकमेल कर आरोपियों ने युवक से वसूले थे 3.51 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अपराध शाखा की टीम ने हनीट्रैप में फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके साथ 10-12 अन्य लोग भी शामिल हैं। यह लोग बातों में उलझाकर लोगों को शारीरिक संबंध बनाने के लिए उकसाते हैं। बाद में सभी मिलकर ब्लैकमेल कर लोगों से पैसे वसूलते हैं।
धौज थाने में 11 सितंबर को साजिश और अपहरण की धाराओं में एक मुकदमा दर्ज हुआ था। नूंह निवासी आरिफ ने अपनी शिकायत में बताया कि सानिया ने जाल में फंसाकर 23 फरवरी 2024 को उसे बुलाया। आरिफ अपने दोस्त काले के साथ सानिया के पास रात को पहुंचा। बल्लभगढ़ के तेवतिया फार्म के पास से सानिया के साथ नेकपुर गांव गया। जहां सानिया का पति सलीम अन्य साथियों के साथ मौके पर आ गया। वह लोग सानिया के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाकर धमकी देने लगे। शिकायत करने की बात कहकर ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपये मांगे।
आरिफ ने डर कर 3.51 लाख रुपये आरोपियों को दिए। आरिफ को बाद में पूरे गैंग के बारे में पता चला। उसमें दोस्त काले के भी शामिल होने की बात सामने आई तो आरोपियों के खिलाफ आरिफ ने शिकायत दर्ज करवाई। आरिफ की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। अपराध शाखा की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए फतेहपुर तगा की सानिया (23) और इरफान (27), कुरेशीपुर के रहीश (48), फरीद (27) और रेशमा (45) धौज निवासी को गिरफ्तार कर लिया ।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इन लोगों ने जमशेद, इरफान के साथ मिलकर धोखाधड़ी की एक अन्य वारदात को अंजाम दिया है। जिसमें सानिया की दोस्त फरजाना भी शामिल है। उस मामले में आरोपियों ने सेक्टर 58 में ढाबा मालिक से एक लाख रुपये लिए थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी फरजाना, जमशेद और इरफान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी सानिया, रेशमा, इरफान तथा रहीश को जेल भेज दिया है। वहीं आरोपी फरीद को पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद जेल भेजा जाएगा।