फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Holi will be destroyed on Holi, the night will be cut in lockup

होली पर किया हुड़दंग तो हवालात में कटेगी रात

Sun, 28 Mar 2021 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Holi will be destroyed on Holi, the night will be cut in lockup
फरीदाबाद। होली पर हुड़दंग करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटने के लिए तैयार है। सड़कों पर अगर कोई भी हुड़दंग करता या लोगों की शांति भंग करता पाया गया तो उसकी खैर नहीं। पुलिस आयुक्त ने इसके लिए निर्देश जारी किए हैं। पुलिस द्वारा होली के अवसर पर लोगों से हुड़दंगबाजी न करने और कोरोना महामारी से बचने के लिए सावधानियां बरतने का आह्वान किया गया। पुलिस प्रशासन हुड़दंग व लड़ाई झगड़ा करने वाले उपद्रवियों के साथ सख्ती से पेश आएगा और उनके खिलाफ सख्त कानून कार्रवाई की जाएगी। हुड़दंग करने वालों को हवालात में डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार के आदेशानुसार कोरोना महामारी को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर होली मनाने पर रोक लगाई गई है। सार्वजनिक स्थानों पर सामूहिक रूप से होली उत्सव मनाने पर पाबंदी के मद्देनजर इस बार होली पर खुशियों भरे माहौल में सभी को अपनी सुरक्षा को लेकर ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है, ताकि सभी कोरोना संक्रमण से भी बचे रहें। फील्ड में करीब 3500 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी करते हुए कहा कि वे होली के अवसर पर प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्क रहें।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि कोरोना का प्रभाव फिर से बढ़ रहा है, इसलिए होली के इस अवसर पर लोगों को सावधानी बरतनी की आवश्यकता है। होली के अवसर पर लोगों को मिलन समारोह में शामिल न होने और एक जगह पर भीड़ एकत्रित न करने की हिदायत दी गई। बिना मास्क के ज्यादा संख्या में एकत्रित होने पर चालान भी काटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि होली के अवसर पर कुछ उपद्रवी लोग नशे में धुत होकर तेज गति से सड़कों पर वाहन दौड़ाते हैं जिससे दुर्घटना होती है। कुछ लोग नशे में आपस में लड़ाई झगड़ा करते हैं जिसकी वजह से भाईचारा बिगड़ता है। पुलिस प्रशासन इस प्रकार हुड़दंगबाज व लड़ाई झगड़ा करने वाले उपद्रवियों के साथ सख्ती से पेश आएगा और उनके खिलाफ सख्त कानून कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed