फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Hindu Janajagruti Samiti planted trees in Faridabad

Faridabad: हिंदू जनजागृति समिति ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Tue, 18 Jul 2023 11:14 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 18 Jul 2023 11:14 AM IST
सार

हिंदू जनजागृति समिति कहा कहना है कि वातावरण में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रण में रखने और स्वच्छ वायु प्रदान करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण आवश्यक है।

विज्ञापन
Hindu Janajagruti Samiti planted trees in Faridabad
हिंदू जनजागृति समिति ने किया वृक्षारोपण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदू जनजागृति समिति ने मंगलवार को सेक्टर 29, फरीदाबाद के कम्युनिटी सेंटर व श्री सनातन धर्म मंदिर इन दो स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इन जगहों पर छायादार वृक्ष लगाए गए। इस कार्यक्रम में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन हुडा के जनरल सेक्रेटरी सुबोध नागपाल, श्री सनातन धर्म मंदिर के प्रधान एसके सिंघला और मंदिर के सेक्रेटरी श्याम सुंदर बागला का उत्साहपूर्वक सहयोग रहा। सभी ने हिंदू जनजागृति समिति के इस कार्य की सराहना की और भविष्य में इसी प्रकार कार्यक्रम में सहयोग करने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन


हिंदू जनजागृति समिति कहा कहना है कि वातावरण में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रण में रखने और स्वच्छ वायु प्रदान करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण आवश्यक है। जिन वृक्षों के नीचे बैठकर हमारे ऋषि मुनियों ने ज्ञान प्राप्त किया। पूर्व काल में जिन वृक्षों के नीचे बैठकर अनेक छात्र देश के राजा, राजनीतिज्ञ, विद्वान, कवि इत्यादि बने, जिन वृक्षों ने हमारे भोजन की व्यवस्था की, उन वृक्षों के महत्व का स्मरण कर प्रत्येक भारतीय को वृक्षारोपण करना चाहिए। इस प्रकार वृक्षारोपण के महत्व को समझते हुए भी प्रत्येक व्यक्ति को ये कृति करनी चाहिए। 
विज्ञापन


इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिंदू जनजागृति समिति के समन्वयक सुरेश मुंजाल, सनातन संस्था के कार्यकर्ता सरोज गुप्ता और जीवन शर्मा तथा रणरागिणी महिला शाखा दिल्ली-एनसीआर की समन्वयक संदीप मुंजाल भी उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed