फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   High income recorded in Family ID becomes a cause of trouble.

Faridabad News: फैमिली आईडी में ज्यादा आय बनी परेशानी का कारण

Tue, 21 Jul 2026 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
High income recorded in Family ID becomes a cause of trouble.
समस्या के समाधान के लिए शिविर में पहुंच रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में 11 शिकायतें प्राप्त हुईं। शिविर की अध्यक्षता सीटीएम अंकित कुमार ने की। सीटीएम ने बताया कि शिकायतों में पांच मामले सीआरआईडी से जुड़े रहे, जबकि विकास एवं पंचायत, पुलिस, सहकारी समितियां, वक्फ बोर्ड, बैंकिंग और राजस्व विभाग से संबंधित एक-एक शिकायत मिली।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को सुबह 10 से 12 बजे तक लघु सचिवालय में समाधान शिविर आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन


शिविर में पहुंचे सराय ख्वाजा निवासी सरस्वती चंद ने बताया कि उनकी जन्मतिथि को लेकर समस्या आ रही है। उन्हें मैसेज के माध्यम से जानकारी मिली थी कि सत्यापन करवा लें, अन्यथा पेंशन और अन्य सरकारी सुविधाएं रोकी जा सकती हैं। इसी समस्या के समाधान के लिए यहां आया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन्म प्रमाण पत्र नहीं होने से बेटी का नहीं हो रहा दाखिला
सेक्टर-तीन निवासी लौंग श्री अपनी 10 वर्षीय बेटी का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए समाधान शिविर में पहुंचे। उन्होंने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण बेटी का स्कूल में दाखिला नहीं हो पा रहा है। पहली बार शिविर में पहुंचने पर उन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए बीके अस्पताल भेजा गया।

फैमिली आईडी में ज्यादा आय से राशन और आयुष्मान कार्ड की दिक्कत
प्रेमनगर सेक्टर-88 निवासी लक्ष्मी ने बताया कि उनकी फैमिली आईडी में आय अधिक दर्ज होने के कारण राशन कार्ड नहीं बन पा रहा है। पति मजदूरी करते हैं और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते परिवार को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिक आय दर्ज होने के कारण आयुष्मान कार्ड की सुविधा भी नहीं मिल पा रही है।

दो महीने से बंद राशन, समाधान के लिए लगा रहे चक्कर
राजीव कॉलोनी निवासी गंगाराम ने बताया कि फैमिली आईडी में अधिक आय दर्ज होने के कारण उनका राशन दो महीने से बंद है। वह चार-पांच बार अधिकारियों के पास जा चुके हैं, लेकिन उन्हें वेबसाइट बंद होने की बात कहकर बाद में आने को कहा जाता है।


पंचायती भूमि पर कब्जे की शिकायत
फज्जूपुर खादर निवासी दुर्गपाल सिंह ने पंचायती भूमि पर कथित अवैध कब्जों को लेकर शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव की मुस्तील नंबर-29 की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्जे किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से जांच कर कब्जों को रोकने और कार्रवाई की मांग की। दुर्गपाल सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, लोकायुक्त हरियाणा और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में भी शिकायत दी गई है। इस समस्या को लेकर वह तीन बार समाधान शिविर में आ चुके हैं, लेकिन यहां से मामला खारिज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed