{"_id":"686eb61a9e64f672e3041b3c","slug":"here-there-is-strike-in-offices-there-the-public-is-in-distress-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-46849-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: इधर कार्यालयों में हड़ताल...उधर जनता बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: इधर कार्यालयों में हड़ताल...उधर जनता बेहाल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर की गई राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का असर बुधवार को कई विभागों में देखने को मिला। वहीं रोडवेज व बिजली निगम में मिला-जुला असर रहा। नगर निगम का काम प्रभावित रहा। हड़ताल के दौरान बैंकों, एलआईसी, जीआईसी, पोस्टल, आयकर व दूरसंचार विभाग में असर दिखाई दिया। नगर निगम मुख्यालय सहित बल्लभगढ़ व ओल्ड जोन के कार्यालयों पर ताले लटके रहे और सफाई सहित पब्लिक डीलिंग का कोई काम नहीं हुआ। इस वजह से आम जन को काफी परेशानी हुई। ऑल हरियाणा पावर काॅरपोरेशन वर्कर यूनियन के आह्वान पर बिजली कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बिजली अभियंताओं ने भी हड़ताल का काले बिल्ले लगाकर लंच टाइम में विरोध प्रकट किया।
हरियाणा टूरिज्म के कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने के कारण बड़खल, मैगपाई, नाहर सिंह महल, सूरजकुंड, सनबर्रड, अरावली गोल्फ कोर्स आदि पर्यटन केंद्र के तंदूर ठंडे पड़े रहे। सिंचाई, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, पब्लिक हेल्थ, एचएसवीपी,वन आदि विभागों के कई कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे। रोडवेज के अधिकतर कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे, लेकिन परिवहन पर कोई खास असर नहीं दिखाई दिया। सीटू हरियाणा से संबंधित आशा, आंगनबाड़ी व मिड डे मील वर्करों ने हड़ताल में भाग लिया।