{"_id":"64fb1ae6055491de87008396","slug":"helmets-distributed-during-checking-of-drivers-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-13004-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वाहन चालकों की चेकिंग के दौरान बांटे हेलमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वाहन चालकों की चेकिंग के दौरान बांटे हेलमेट
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शुक्रवार को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सेक्टर 10 और 11 के नाके पर चेकिंग के दौरान 100 दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट बांटे गए। इस अभियान के तहत मंगलवार तक दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट बांटे जाएंगे।
थाना सेक्टर-8 प्रबंधक इंस्पेक्टर नवीन और पुलिस चौकी सेक्टर-11 प्रभारी कर्मवीर सिंह की टीम द्वारा दोपहिया वाहन चालकों को जागरूक भी किया। उन्होंने कहा कि दुपहिया वाहन चलाते समय अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट जरूरी है। वाहन को रोड पर दर्शायी गई स्पीड से ज्यादा स्पीड से नहीं चलाना चाहिए। साथ ही दुपहिया वाहन को बिना हेलमेट के कभी नहीं चलाना चाहिए। हमें वाहन को निर्धारित लाइन में ही चलाना चाहिए। वाहन चलाने से पहले ब्रेक क्लच चेक करनी चाहिए कि उचित काम कर रही हैं या नहीं। बारिश के समय हमें वाहन को अधिक स्पीड में नहीं चलाना चाहिए। इससे कोई भी दुर्घटना हो सकती है। चालान को लेकर ये कहा :
कई बार नगद पैसे पास ना होने की वजह से आमजन को चालान के पैसे भरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे पहले नगद राशि के बिना व्यक्ति ऑनलाइन चालान नहीं भर पाता था और उसे बाद में कोर्ट से जाकर अपना चालान भरना होता था। परंतु डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड एवं क्यूआर कोड के माध्यम से व्यक्ति चालान कटने पर इसका भुगतान ई-चालान मशीन द्वारा किया जा सकता है।