फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Hello uncle ... father drinks alcohol

हेलो अंकल... शराब पीकर पीटते हैं पापा

Tue, 15 Dec 2020 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Hello uncle ... father drinks alcohol
हेलो अंकल... शराब पीकर पीटते हैं पापा
विज्ञापन

बल्लभगढ़। हेलो मेरे पापा रोज शराब पीकर घर आते हैं। आते ही मुझे पीटते हैं और मेरी शादी कराकर घर से भेजने की धमकी देते हैं। आप कुछ कर सकते हैं क्या। हमारी मदद कीजिए न अंकल। यह बात तिगांव थाना क्षेत्र के गांव जसाना में रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी ने चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 पर कही। चाइल्ड लाइन से अधिकारी व कोऑर्डिनेटर गांव में पहुंचे और बच्ची की समस्या सुनी। मामला घरेलू व सामाजिक समझते हुए अधिकारियों ने बच्ची के पिता को समझाया और आगे से ऐसा न करने का लिखित आश्वासन भी लिया। कुछ दिनों बाद बच्ची का दोबारा फोन आया और कहा कि अभी भी हालात नहीं सुधरे हैं। चाइल्ड लाइन कोआर्डिनेटर की शिकायत पर थाना तिगांव पुलिस ने बच्ची के पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
चाइल्ड लाइन केयर के सदस्य रविंद्र कुमार ने बताया कि 1098 पर 24 अक्तूबर को गांव जसाना निवासी 14 वर्षीय हिमानी का फोन आया कि उसके पिता रविंद्र शराब पीकर उसके साथ छोटी छोटी बातों को लेकर मार पिटाई करते हैं। इसके बाद जिला कोऑर्डिनेटर सुनीता देवी व चाइल्ड हेल्प लाइन के सदस्य रविंद्र कुमार ने तिगांव थाने से सब इंस्पेक्टर महेंद्र के साथ बच्ची से मिलने उसके गांव जसाना पहुंचे। टीम ने बच्ची की काउंसलिंग की और उसे बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया।
विज्ञापन

इसके बाद बच्ची के पिता को समझाया गया और भविष्य में ऐसा न करने को कहा। कुछ दिन तक सब सही रहा। सोमवार 14 दिसंबर को बच्ची का दोबारा फोन आया और उसने कहा कि उसके पापा फिर से शराब पीकर मारपीट करने लगे हैं। वह उसे गालियां देते हैं। बच्ची ने कहा कि उसके पिता ने 9 दिसंबर को उसका गला घोंटकर उसे मारने की कोशिश की उसकी मम्मी ने बड़ी मुश्किल से उसे बचाया। आरोप है कि बच्ची के पिता ने उसे कहा कि वह उसकी जल्द ही शादी करा देगा और उसे पढ़ने नहीं देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed