{"_id":"6918cd4ff00b3cb26d00a72d","slug":"heavy-vehicles-banned-on-surajkund-road-for-two-days-due-to-vvip-programme-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-55894-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वीवीआईपी कार्यक्रम के चलते सूरजकुंड मार्ग पर दो दिन भारी वाहनों पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वीवीआईपी कार्यक्रम के चलते सूरजकुंड मार्ग पर दो दिन भारी वाहनों पर प्रतिबंध
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। वीवीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर जिला पुलिस ने 16 नवंबर सुबह सात बजे से 17 नवंबर रात 10 बजे तक सूरजकुंड की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। फरीदाबाद-गुड़गांव सड़क मार्ग सहित पाली चौक से एमवीएन, मानव रचना, अनंगपुर चौक, सूरजकुंड गोलचक्कर होते हुए पहलादपुर और शूटिंग रेंज की ओर जाने वाला मार्ग दो दिनों तक भारी वाहनों के लिए बंद रहेगा।
इसके अलावा, बड़खल चौक से अनखीर गोलचक्कर, सिद्धदाता आश्रम, एमवीएन, मानव रचना और अनंगपुर चौक से सूरजकुंड गोलचक्कर तक दिल्ली आने-जाने वाले भारी वाहनों पर भी प्रतिबंध रहेगा। पुलिस ने चेतावनी दी है कि आदेशों की अवहेलना करने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी और नियम तोड़ने वाले वाहनों को जब्त किया जाएगा।
उधर हाई अलर्ट को देखते हुए फरीदाबाद पुलिस द्वारा जिलेभर में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। थाना स्तर पर पुलिस टीमें किरायेदारों, ओयो/होटल/सराय, खाद-बीज की दुकानों, पुरानी गाड़ी खरीद-फरोख्त करने वालों तथा जम्मू-कश्मीर के निवासियों की जांच कर रही हैं। पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षा उपायों के तहत यह कदम आवश्यक हैं।