फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Heavy arrival of wheat causes traffic jam in Mohana grain mandi

Faridabad News: मोहना अनाज मंडी में गेहूं की भारी आवक से सड़कों पर लगा जाम

Sat, 11 Apr 2026 11:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Heavy arrival of wheat causes traffic jam in Mohana grain mandi
मोहना अनाज मंडी में गेहूं के आवाक के चलते लगा  जाम। संवाद
आमजन और किसानों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। फरीदाबाद के उपमंडल पृथला क्षेत्र स्थित गांव मोहना की अनाज मंडी में शनिवार को गेहूं की भारी आवक के चलते लंबा जाम लग गया, जिससे आमजन और किसानों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा। मंडी के आसपास की सड़कों पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग गईं, जिसके कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।
इसी दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह बघेल मार्केट कमेटी के चेयरमैन संदीप टोंगर और अन्य सदस्यों के साथ मंडी का निरीक्षण करने पहुंचीं। उन्होंने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि गेहूं की लगातार बढ़ती आवक के कारण मंडी में पर्याप्त जगह नहीं बच रही है, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़कों पर ही खड़ी हो जाती हैं और जाम की स्थिति बन जाती है। कई लोगों ने बताया कि उन्हें आने-जाने में दो से तीन घंटे तक का समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति को संभालने के लिए पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया गया। पुलिस कर्मियों ने यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए ट्रैफिक को नियंत्रित किया और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को व्यवस्थित तरीके से मंडी में प्रवेश दिलवाया।
मंडी में किसानों की सुविधा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed