फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Heat wave in the city, conditions like lockdown

शहर में पड़े लू के थपेड़े, लॉकडाउन जैसे बने हालात

Thu, 12 May 2022 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Heat wave in the city, conditions like lockdown
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी में मौसम विभाग ने एक बार फिर लू चलने का अलर्ट जारी किया है। बृहस्पतिवार को इसका असर भी देखा गया। अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा, ऐसे में शहर में लॉकडाउन जैसी स्थिति बनी रही। लोग दोपहर में घर से निकलने से कतराते रहे। वह घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा रहे थे। ऐसे में सबसे अधिक दिक्कत स्कूल-कॉलेज से छुट्टी होने के बाद बच्चों को उठानी पड़ी। अस्पतालों में भी गर्मी से मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। अकेले बीके अस्पताल में रोज 300 से अधिक गर्मी के चलते त्वचा संबंधित व उल्टी-दस्त के मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने बताया कि अभी मौसम शुष्क है। ऐसे में बृहस्पतिवार को उत्तर-पूर्व की ओर से करीब सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। हवा में करीब 41 फीसदी तक नमी होने के चलते लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। नतीजतन बृहस्पतिवार को फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में दिन में अधिकतम तापमान 46 डिग्री व रात में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे लोगों को तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। इससे अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बीके अस्पताल के ओपीडी में रोजाना पहुंच रहे 1500 से अधिक मरीजों में से 300 से अधिक डायरिया व त्वचा से संबंधित हैं। ऐसे में चिकित्सक लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे हैं।
विज्ञापन

16 मई को रिकार्ड पड़ेगी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार शहर में आगामी कुछ दिनों तक गर्मी का सितम जारी रहेगा। शुक्रवार से अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। अनुमान है कि शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इससे लोगों को और परेशानी होगी। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 16 मई को तो तापमान अपने सारे रिकार्ड को तोड़ सकता है। इस दिन शहर में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने लू की चेतावनी जारी की है। हालांकि मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने बताया कि 17 मई को धूलभरी आंधी के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ी मरीजों की संख्या
जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल बीके के ओपीडी में मरीजों की संख्या काफी बढ़ी है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को ओपीडी में करीब तीन हजार के आसपास मरीज संबंधित बीमारियों का इलाज कराने पहुंचे। वहीं बृहस्पतिवार को भी काफी संख्या में मरीज पहुंचे। इसमें अधिकतम सर्दी, खांसी, जुकाम, उल्टी, दस्त समेत त्वचा में एलर्जी संबंधित थे। जानकारी के अनुसार रोजाना 300 से अधिक मरीज उक्त बीमारियों से ग्रसित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।

बरतें सावधानी
स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय गुप्ता ने बताया कि मौसम विभाग ने लू की चेतावनी जारी की है। ऐसे में लोग सावधानी बरतें। लोग तेज धूप में घर से बाहर नहीं निकलें। बच्चे, बुजुर्ग के साथ गंभीर बीमारी वाले मरीज धूप से बचें। इससे उन्हें नुकसान पहुंच सकता है। लोग अधिक मात्रा में पानी पीएं। रेहड़ी-पटरी पर खाना खाने से परहेज करें। शिकंजी, जूस, नींबू पानी, ग्लूकोज आदि पीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed