फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Heat wave alert on May 19-20, temperature may reach 44 degrees

Faridabad News: 19-20 मई को लू का अलर्ट, 44 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

Sun, 17 May 2026 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Heat wave alert on May 19-20, temperature may reach 44 degrees
फरीदाबाद। जिले में आने वाले दिनों में गर्मी और ज्यादा लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। मौसम विभाग ने 19 और 20 मई को लू चलने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है।
विज्ञापन



चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि समय रहते सावधानी नहीं बरती गई तो आने वाले दिनों में डायरिया, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक के मामलों में और बढ़ोतरी हो सकती है। अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन



स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और बाहर का भोजन खाने से बचने की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि कमजोरी, उल्टी, चक्कर या लगातार दस्त जैसी शिकायत होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed