फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   hearing in ashiana ews flats case postponed in supreme court

Faridabad News: आशियाना ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

Tue, 22 Aug 2023 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
hearing in ashiana ews flats case postponed in supreme court
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




फरीदाबाद। खोरी मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले में अब सुनवाई 29 अगस्त को होगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नगर निगम ने अरावली वन क्षेत्र स्थित खोरी गांव में हजारों मकानों को दो साल पहले तोड़ दिया था। इससे हजारों लोग बेघर हो चुके हैं। वहीं, खोरी गांव के विस्थापितों को डबुआ कॉलोनी के ईडब्ल्यूएस फ्लैट दिए जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में खोरी विस्थापितों के वकीलों ने फ्लैट के जर्जर होने को मामला उठाया था। इस पर नगर निगम ने करीब 1088 फ्लैटों को ठीक कराया है। पिछली सुनवाई में इस पर चर्चा हुई थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने फ्लैट्स पर विस्तृत रिपोर्ट निगम से मांगी थी। मंगलवार को खोरी विस्थापितों के वकील कोर्ट हाजिर नहीं हो सके और समय मांगा। इस पर कोर्ट ने 29 अगस्त को सुनवाई की तिथि तय की है। इस दौरान नगर निगम की ओर से कोर्ट में मुख्य अभियंता बीके कर्दम गए थे जबकि ऑनलाइन निगम आयुक्त ए.मोना श्रीनिवास, कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान व मुख्य वास्तुकार डीएस ढिल्लो जुड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed