फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Heaps of garbage at Mohana's main intersection; commuters inconvenienced

Faridabad News: मोहना के मुख्य चौराहे पर गंदगी का अंबार, राहगीर परेशान

Thu, 01 Oct 2026 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Heaps of garbage at Mohana's main intersection; commuters inconvenienced
बीमारियों के फैलने का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा
विज्ञापन



संवाद न्यूज़ एजेंसी
छांयसा। मोहना गांव के मुख्य चौराहे पर इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग आईटीआई होते हुए अटेरना गांव की ओर जाता है, लेकिन रास्ते में जगह-जगह कूड़ा डाले जाने के कारण हालात बेहद खराब हो गए हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का कूड़ा यहां फेंका जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। गंदगी के कारण लोगों का यहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। वहीं, इस माहौल में बीमारियों के फैलने का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

अटेरना गांव निवासी इलियास ने बताया कि इस रास्ते से निकलना बेहद कठिन हो गया है। हर तरफ कूड़ा फैला हुआ है और बदबू के कारण सांस लेना भी मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि बेसहारा पशु भी यहां घूमते रहते हैं, जिससे हादसे का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस गंदगी को हटाकर क्षेत्र को साफ कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
इस संबंध में बीडीपीओ अंशु डागर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ चुका है और जल्द ही सफाई करवाई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, जिससे आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed