फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   health

प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला ने ऑटो में दिया बच्ची को जन्म

Thu, 02 Sep 2021 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
health
बल्लभगढ़। उपनागरिक अस्पताल में बृहस्पतिवार को अस्पतालकर्मियों की लापरवाही के चलते एक महिला आधे घंटे तक ऑटो में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही। वहीं परिजन पर्ची बनाने के लिए अस्पताल में भटकते रहे, लेकिन अस्पताल में किसी ने उसकी सुध नहीं ली। महिला ने ऑटो में बच्ची को जन्म दे दिया। हालांकि जानकारी मिलने के बाद अस्पतालकर्मियों ने उसे भर्ती कराया।
विज्ञापन

समयपुर गांव की रहने वाली सीता ने बताया कि बेटी ज्योति (26) को बृहस्पतिवार को प्रसव पीड़ा बढ़ने पर ऑटो से उपनागरिक अस्पताल में लेकर पहुंची। अस्पतालकर्मियों से बेटी को भर्ती करने की गुहार भी लगाई। लेकिन उन्होंने पहले गेट के पास पर्ची बनवाने की सलाह देकर भेज दिया। वह पर्ची बनवाने चली गईं, लेकिन बेटी प्रसव पीड़ा में तड़पती रही। आधे घंटे बाद ऑटो में ही उसने बच्ची को जन्म दे दिया।
विज्ञापन

मामले की जानकारी होने पर अस्पताल के डॉक्टरों ने आनन-फानन में उसे पुरानी बिल्डिंग के जच्चा-बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी होने पर एसएमओ डॉ. टीसी गिडवॉल वार्ड में जच्चा-बच्चा का हालचाल जाना। महिला और उसकी बेटी स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
प्रसूता की मां को अस्पताल में होने वाले उपचार के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। वह खुद भी इसी बात को कह रही है। अस्पतालकर्मी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. डीसी गिडवाल, एसएमओ उपनागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed