फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Health facilities in the village will be strengthened

Faridabad News: लीड 57.81 लाख खर्च कर नई गांव में स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी मजबूत

Wed, 04 Feb 2026 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Health facilities in the village will be strengthened
गुरुदत्त भारद्वाज
विज्ञापन

पुन्हाना। क्षेत्र के नई गांव के ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आई है। गांव में 57.81 लाख रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा। लंबे समय से प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग कर रहे ग्रामीणों के लिए यह केंद्र वरदान साबित होने की उम्मीद है। उप स्वास्थ्य केंद्र के बनने से न केवल नई गांव बल्कि आसपास के कई गांवों के लोगों को भी बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। भवन तैयार होने के बाद यहां नियमित रूप से एएनएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मी तैनात किए जाएंगे। केंद्र पर गर्भवती महिलाओं की जांच, बच्चों का टीकाकरण, सामान्य बीमारियों का उपचार, परिवार नियोजन सेवाएं तथा स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इससे ग्रामीणों को छोटी-छोटी बीमारियों के लिए दूर के अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक उन्हें इलाज के लिए पुन्हाना या दूसरे गांव के स्वास्थ्य केन्द्र में पर जाना पड़ता है, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है। कई बार आपात स्थिति में समय पर उपचार न मिल पाने से परेशानी भी बढ़ जाती है। उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से गांव में ही प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी, जिससे खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

---------------
टीकाकरण अभियान को मिलेगी गति

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि उप स्वास्थ्य केंद्र शुरू होने के बाद टीकाकरण अभियान को भी गति मिलेगी। अभी दूर-दराज के गांवों में टीकाकरण कवरेज प्रभावित होता है, लेकिन स्थानीय स्तर पर केंद्र उपलब्ध होने से बच्चों और गर्भवती महिलाओं का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सकेगा। इससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
भवन निर्माण के साथ बुनियादी सुविधाएं भी बढेंगी

बताया जा रहा है कि उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए निर्धारित बजट में भवन निर्माण के साथ-साथ आवश्यक बुनियादी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इसमें बिजली, पेयजल, शौचालय और दवाइयों के भंडारण की व्यवस्था शामिल होगी। इसके अलावा केंद्र को भविष्य में और सुविधाओं से जोड़ने की भी योजना है।
------------
ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

गांव के लोगों ने उप स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति पर खुशी जताते हुए सरकार और स्वास्थ्य विभाग का आभार प्रकट किया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य समय पर पूरा हो गया तो यह क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा। अब सभी की निगाहें निर्माण कार्य की शुरुआत और समयबद्ध पूर्णता पर टिकी हैं।

-------------------

“हम लंबे समय से गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र की मांग कर रहे थे। अब 57.81 लाख की लागत से केंद्र बनने जा रहा है, यह पूरे गांव के लिए बड़ी सौगात है। इससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।”

नसीम खान, ग्रामीण

-------------

“उप स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से टीकाकरण अभियान को नई गति मिलेगी। बच्चों और गर्भवती महिलाओं का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सकेगा, जिससे मातृ और शिशु स्वास्थ्य में सुधार होगा।”

जफरूदीन एडवोकेट

------------------

“छोटी बीमारी या जांच के लिए हमें पुन्हाना जाना पड़ता था। कई बार साधन न मिलने से परेशानी होती थी। अब गांव में ही इलाज मिलेगा तो महिलाओं को बहुत राहत मिलेगी।”


जाकिर हुसैन, ग्रामीण

-----------------

“नई गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र बनने से आसपास के गांवों के लोग भी लाभान्वित होंगे। आपात स्थिति में समय पर प्राथमिक उपचार मिलना बहुत जरूरी है।”

आमिर खान, ग्रामीण

---------------------
वर्जन

’’नई गांव में स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण को लेकर कागजी कार्यवाही चल रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च अप्रैल के माह में इसका निर्माण शुरू होगा। स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के बाद नई गांव सहित आस पास के गांव के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य दी जाएगी।’’

डॉ मानसिंह, प्रवर चिकित्सा अधिकारी पुन्हाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed