फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   health facality demand

Faridabad News: ओएसडी से की ट्रॉमा सेंटर और एमआरआई मशीन की सुविधा की मांग

Thu, 06 Nov 2025 04:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 04:25 PM IST
विज्ञापन
health facality demand
- जिला नागरिक अस्पताल में सीएम सैनी के ओएसडी ने किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल। जिला नागरिक अस्पताल में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) डॉ. राज नेहरू ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में चल रहे नवीनीकरण कार्य की विस्तार से समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डॉ. राज नेहरू ने अस्पताल परिसर, आपातकालीन वार्ड, ओपीडी, और दवा वितरण कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रशासन ने ओएसडी से ट्रॉमा सेंटर और एमआरआई मशीन की सुविधा की मांग रखी। ओएसडी ने सुविधा जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अस्पताल के सुपरवाइजर सबरजीत ने ओएसडी को अस्पताल में सफाई कर्मचारियों और सिक्योरिटी गार्ड की कमी के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में 200 बेड हैं, जिसके हिसाब से 80 से 82 सफाई कर्मचारियों की आवश्यकता है, जबकि वर्तमान में केवल 39 क्लास-फोर कर्मचारी ही कार्यरत हैं। यही नहीं, अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं है। यहां 30 सिक्योरिटी गार्ड होने चाहिए, लेकिन फिलहाल केवल 12 ही तैनात हैं। ओएसडी राज नेहरू ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द स्टाफ की कमी पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article