फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Health department will organize special check-up camps for women

Faridabad News: स्वास्थ्य विभाग लगाएगा महिलाओं के लिए विशेष जांच शिविर

Wed, 24 Sep 2025 05:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 05:09 PM IST
विज्ञापन
Health department will organize special check-up camps for women
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार की ओर से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय विभाग के माध्यम से आज दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने अपने कार्यालय में जिला समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आरटीओ विभाग व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। एडीसी सतबीर मान ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला से इस योजना के मोबाइल ऐप का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन महाबीर कम्युनिटी सेंटर और मंडल स्तरीय कार्यक्रम बल्लभगढ़ नगर निगम ऑडिटोरियम में होगा। इसके साथ ही ग्राम स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एडीसी सतबीर मान ने कहा कि ऐप के शुभारंभ अवसर के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिलाओं के लिए सभी स्वास्थ्य जांच केंद्रों पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने योजना से संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस योजना के शुभारंभ कार्यक्रम की व्यवस्था बेहतर ढंग से करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed