{"_id":"68dec92297f2a1fb8509ec36","slug":"health-check-up-of-more-than-one-lakh-people-was-done-under-the-swasth-nari-sashakt-parivar-abhiyan-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52680-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान में एक लाख से अधिक लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान में एक लाख से अधिक लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
विज्ञापन
महात्मा गांधी जयंती पर हुआ कार्यक्रम का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू हुए स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का समापन दो अक्तूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर हुआ। इस दौरान जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए कैंपों में एक लाख से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें महिलाओं की भागीदारी अधिक रही।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अभियान के तहत कुल 1,07,583 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 39,148 पुरुष और 68,435 महिलाएं शामिल रहीं। इस अवधि में 645 स्क्रीनिंग कैंप और 56 विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए। जांच में 8,133 लोग उच्च रक्तचाप से ग्रसित मिले, 7,744 लोगों की मधुमेह की पुष्टि हुई, 7,412 लोगों की मुख कैंसर की जांच की गई, 4,521 महिलाओं की स्तन कैंसर और 4,521 की गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की स्क्रीनिंग हुई। इसके साथ ही 23,722 लोगों में एनीमिया के लक्षण मिले, जबकि 1,974 की टीबी स्क्रीनिंग की गई। इसके अलावा 9,561 गर्भवती महिलाओं को एएनसी सेवाएं दी गईं। वहीं बच्चों को 15,248 टीके लगाए गए।
इसके साथ ही 16,677 लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर परामर्श दिया गया। 5,974 आभा आईडी, 1,044 पीएम-जय कार्ड बनाए गए (जिनमें से 1,022 वितरित हुए), 239 वय वंदन कार्ड भी बनाए गए, जिनमें से 217 वितरित किए गए।
विज्ञापन
जनजागरूकता के लिए अभियान के दौरान 322 यूनिट रक्तदान, 3,500 चश्मों का वितरण और 379 पौधों का रोपण भी किया गया।
- वर्जन
इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना और पूरे परिवार की सेहत को बेहतर बनाना था। इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। - डॉ. एमपी सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी