{"_id":"66740c5ede69c3243201366d","slug":"health-cbc-report-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-26325-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सीबीसी जांच की मशीन खराब, मरीजों को दी जा रही एचबी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सीबीसी जांच की मशीन खराब, मरीजों को दी जा रही एचबी की रिपोर्ट
विज्ञापन
- नहीं शुरू हुई सीबीसी जांच, ऑपरेशन वाले मरीजों को बाहर से टेस्ट करवाने की मजबूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बीके अस्पताल में एक सप्ताह से सीबीसी जांच नहीं होने की वजह से मरीजों को परेशानी हो रही है। बुधवार 12 जून को अस्पताल में सीबीसी (कंप्लीट ब्लड काउंट्स) जांच मशीन खराब हो गई। तब मरीजों से कहा गया कि मशीन अगले मंगलवार 18 जून तक ठीक हो जाएगी, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद भी मशीन ठीक नहीं हो पाई है। जिसके चलते मरीजों को जांच करवाने के लिए निजी सेंटर पर जाना पड़ रहा है।
गर्मी के कारण जिला अस्पताल में हर रोज करीब दो हजार से अधिक मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। उन मरीजों को डॉक्टरों के परामर्श के बाद जांच करवाने के लिए कहा जाता है। अधिकांश मरीज मौसमी बीमारियों, उल्टी-दस्त, डायरिया, पेट दर्द आदि से ग्रस्त होते हैं। उनको दवा के साथ खून की जांच करवाने के लिए भी डॉक्टरों द्वारा कहा जाता है। बुधवार 12 जून से सीबीसी जांच नहीं होने की वजह से मरीजों को परेशानी हो रही है। सीबीसी में हीमोग्लोबिन, प्लेटलेट और इंफेक्शन सहित कई प्रकार की कमियों का पता चलता है।
सीबीसी की बजाए दी जा रही है एचबी की रिपोर्ट
डॉक्टर द्वारा मरीज को सीबीसी जांच करवाने के लिए कहा जाता है लेकिन सीबीसी की जांच की मशीन खराब होने की वजह से कर्मचारी मरीज की एबी की जांच करके रिपोर्ट दे रहे हैं। कर्मचारी, मरीजों से कह रहे हैं कि एचबी की रिपोर्ट ही डॉक्टर को दिखा दें। कुछ मरीजों को बिना उपचार के ही वापस भेज दिया जाता है। ऐसे मरीज उपचार लेने के लिए निजी सेंटरों से सीबीसी की जांच करवाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
ऑपरेशन वाले मरीज भी हो रहे परेशान
बल्लभगढ़ निवासी नीरज ने बताया कि उनके पैर में एक गांठ है। उस गांठ की वजह से उनको चलने में परेशानी होती है। उस गांठ को निकालने के लिए बीके अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ ने ऑपरेशन करवाने की सलाह दी। ऑपरेशन करवाने से पहले कुछ जांच करवानी होती है। वह एक सप्ताह से सीबीसी की जांच करवाने के लिए अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं। जांच नहीं होने की वजह से उनके ऑपरेशन में भी देरी हो रही है। अब उन्होंने डॉक्टर से सलाह लेने के बाद निजी सेंटर से जांच करवाई है। पीएमओ डॉक्टर सविता यादव का कहना है कि सीबीसी की मशीन गर्मी की वजह से खराब हो गई है। इसकी सूचना इंजीनियर को दे दी है। जल्द ही ठीक होने की उम्मीद है।