फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   head of Greater Faridabad Vyapar Mandal was attacked by miscreants

फरीदाबाद में बदमाशों के हौसले बुलंद: व्यापार मंडल प्रधान पर हमला, बेटे-भतीजे को भी किया घायल; कैश-सोना लूटा

Sat, 06 Sep 2025 05:02 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 06 Sep 2025 05:02 PM IST
सार

ग्रेटर फरीदाबाद व्यापार मंडल के प्रधान ने बताया कि आरोपियों की डेयरी है। कुछ दिन पहले आरोपी उनके प्लॉट पर भैंस बांधने लगे। जिसका विरोध करने पर आरोपियों के साथ कहासुनी हो गई थी।

विज्ञापन
head of Greater Faridabad Vyapar Mandal was attacked by miscreants
अस्पताल में व्यापार मंडल प्रधान पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर फरीदाबाद व्यापार मंडल के प्रधान और उनके बेटे व भतीजे पर हथियारों से लैस बदमाशों ने निजी अस्पताल के अंदर घुसकर हमला कर दिया। इस हादसे में सभी घायल हो गए। वहीं, आरोपियों ने प्रधान के बेटे का अपहरण करने की कोशिश भी की। आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के बाद कार के अंदर रखे ढाई लाख रुपये और दो सोने की चेन लूट कर भाग गए। आरोपियों ने प्रधान व उनके भांजे की गाड़ियों को भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। थाना खेड़ी पुल पुलिस ने शिकायत के आधार पर 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


सेक्टर-16 में रहने वाले शीतल जैन ने बताया कि खेड़ी पुल के पास उनकी पेंट की दुकान है। वह ग्रेटर फरीदाबाद स्थित व्यापार मंडल के प्रधान भी हैं। उनकी बहन गीता देवी के कूल्हे का ऑपरेशन होना था। करीब चार दिन पहले उन्हें खेड़ी पुल स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनकी बहन के साथ भतीजे तनुज और अरुण भी फरीदाबाद आए हुए थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात 11 बजे वह अपनी बहन से मिलने व ऑपरेशन के लिए पैसे देने के लिए अस्पताल गए थे। तभी 10 बदमाश हथियारों से लैस होकर अस्पताल के अंदर आ गए और आते ही उनके व उनके बेटे रक्षक पर हमला कर दिया। उस दौरान उनके भतीजे बीच बचाव करने के लिए आए तो आरोपियों ने उनके ऊपर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के दौरान आरोपियों ने उनके व उनके बेटे के गले में पहनी हुई सोने की चेन लूट ही। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने उनके साथ मारपीट करने के बाद अस्पताल के बाहर खड़ी उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी और भतीजे की गाड़ी पर भी लाठी डंडे से हमला किया। दोनों खड़ी पुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने उनकी गाड़ी के अंदर ऑपरेशन के लिए रखे ढाई लाख रुपये भी लूट कर भाग गए। भागने से पहले आरोपियों ने उनके बेटे का अपहरण करने की कोशिश भी की। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को बुलाया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश मौके से भाग गए।


कुछ दिन पहले हुई थी कहासुनी
प्रधान ने बताया कि आरोपियों की डेयरी है। कुछ दिन पहले आरोपी उनके प्लॉट पर भैंस बांधने लगे। जिसका विरोध करने पर आरोपियों के साथ कहासुनी हो गई थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी अभिषेक, अंशुल, गोलू, मुकेश, धर्मेंद्र, सुमन व चार अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed