{"_id":"68925220ae401c588807f886","slug":"he-wanted-to-kill-shweta-but-pooja-came-in-between-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48632-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मारना चाहता था श्वेता को लेकिन बीच में आ गई पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मारना चाहता था श्वेता को लेकिन बीच में आ गई पूजा
विज्ञापन
12वीं का छात्र श्वेता से ट्यूशन नहीं पढ़ना चाहता था, परिजन भेज रहे थे जबरदस्ती
पुलिस ने आरोपी छात्र को किया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आईएमटी स्थित आगमन सोसाइटी के 202 नंबर फ्लैट में एक बुजुर्ग दिव्यांग महिला की गर्दन पर चाकू से वार करने वाले आरोपी किशोर को पुलिस ने काबू कर लिया है। किशोर बुजुर्ग महिला के घर बहू से ट्यूशन पढ़ने के लिए आता था लेकिन किशोर को कहीं और ट्यूशन पढ़ना था।
क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 65 वर्षीय पूजा सिक्का अपने बेटा आशीष सिक्का और बहू श्वेता के साथ रहती हैं। पूजा चलने फिरने में असमर्थ हैं। उनकी बहू श्वेता घर पर ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती हैं। सोमवार को भी 5वें फ्लोर पर रहने वाला 12वीं कक्षा का छात्र ट्यूशन पढ़ने के लिए आया था। किशोर के परिजन उसको जबरदस्ती श्वेता के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए भेजते थे। उसी वजह से किशोर ने ट्यूशन टीचर को मारने की योजना बनाई। वह सोमवार को ट्यूशन पर पढ़ाई करने के लिए गया था तभी श्वेता शौचालय गई थी। आरोपी रसोई से चाकू लेकर आया और श्वेता को मारने के लिए जा रहा था। तभी श्वेता की सास पूजा ने देख लिया। उस पर वह जोर-जोर से बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगी।
श्वेता तुरंत आई, तब तक किशोर ने सास की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। किशोर के हाथों पर खून भी लगा हुआ था। जब श्वेता आई, तो वह उसकी मदद करने लगा। उसके बाद पूजा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां सोमवार देर रात बुजुर्ग महिला ने पुलिस को शिकायत दी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया है। किशोर ने पूछताछ में बताया कि वह कहीं और ट्यूशन पढ़ना चाहता था, लेकिन उसके परिजन जबरदस्ती वहीं पर ट्यूशन पढ़ने के लिए भेजते थे। इसलिए वह श्वेता को मारना चाहता था।