फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   He had killed his girlfriend just three hours after reaching the hotel room

Faridabad News: होटल के कमरे में पहुंचने के तीन घंटे बाद ही कर दी थी प्रेमिका की हत्या

Thu, 31 Jul 2025 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
He had killed his girlfriend just three hours after reaching the hotel room
होटल में हत्या का मामल: कैब पकड़ गुरुग्राम के लेजरवैली ग्राउंड पहुंचा था आरोपी दीपक
विज्ञापन

दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद भेजा गया जेल
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-31 थाना एरिया की आईपी कॉलोनी के एक होटल के कमरे में प्रेमिका शिब्बा की हत्या के आरोपी दीपक को रिमांड खत्म होने पर बुधवार को अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम ने दो दिन के रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात के पहले और बाद के पूरे घटनाक्रम का भी पता लगाया।
आरोपी दीपक से पूछताछ में पता चला कि 24 जुलाई की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे वो शिब्बा के साथ होटल के कमरे में पहुंचा था। यहां कुछ देर तक दोनों के बीच बातचीत हुई। इस दौरान भी युवती शादी के कहने लगी तो कहासुनी शुरू हो गई। तभी इसने उसकी हत्या कर दी। 24 जुलाई की शाम लगभग साढ़े छह बजे ये होटल के कमरे से निकलकर यहां से चला गया।
विज्ञापन

आरोपी ने खुलासा किया कि होटल से निकलने के बाद ये कैब पकड़ गुरुग्राम के लेजरवैली ग्राउंड पहुंचा। पास के ठेके से शराब खरीदकर इसने शराब पी और वहीं पर पुलिस से बचने के लिए आस-पास छुपकर घूमता रहा। बाद में पुलिस ने इसे काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये मामला 25 जुलाई की दोपहर को सामने आया था। होटल स्टॉफ ने पुलिस को सूचना दी कि एक कमरे में 24 जुलाई की शाम को युवक-युवती आकर ठहरे हैं। कई घंटे से कमरा बंद है और कोई जवाब भी नहीं दे रहा। सेक्टर-31 थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कमरे के अंदर बैड पर युवती मृत पड़ी थी। मृतका की पहचान बदरपुर के माेहन बाबा नगर निवासी 32 साल की शिब्बा के तौर पर हुई। वहीं उसके साथ यहां ठहरने आया युवक दीपक गायब मिला। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। रविवार 27 जुलाई को पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया। सोमवार 28 जुलाई को उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि रिमांड अवधि खत्म होने पर आरोपी को बुधवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed