फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   HBSE exam will be held at 79 centers in the district.

Faridabad News: जिले के 79 केंद्रों पर होगी एचबीएसई की परीक्षा

Wed, 18 Feb 2026 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
HBSE exam will be held at 79 centers in the district.
28 हजार विद्यार्थी लेंगे भाग, प्रवेश पत्र हुआ जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी और 10वीं की परीक्षाएं 26 फरवरी से आयोजित की जाएंगी। शिक्षा विभाग ने मंगलवार को परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए। जिले में कुल 79 केंद्र बनाए गए हैं। जिले के राजकीय और निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब 28 हजार विद्यार्थी इसमें भाग लेंगे। परीक्षाओं को सुनियोजित तरीके से संपन्न कराने के लिए विभाग द्वारा प्राचार्यों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार जिन स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, उनके प्रधानाचार्यों के साथ बैठक करके सुविधाओं का विस्तार करने के आदेश दिए गए हैं। विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी विद्यार्थी के प्रवेश पत्र में नाम, फोटो या फिर अन्य विवरण में कोई गलती है तो परीक्षार्थी 20 फरवरी तक मूल दस्तावेजों व शुद्धि शुल्क सहित बोर्ड कार्यालय में व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित सुधार करवा सकते हैं।
विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा से 30 मिनट पर पहले पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश पत्र और एक पहचान पत्र साथ लेकर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
परीक्षा को लेकर विद्यालय के प्राचार्यों को सूचित कर दिया गया है, ताकि परीक्षा के समय किसी विद्यार्थी को कोई परेशानी न हो। यह परीक्षा फरीदाबाद के 50 और बल्लभगढ़ ब्लाक के 29 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। - डाॅ. अंशु सिंगला, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed