{"_id":"5d35f4de8ebc3e6cc60b37e8","slug":"have-to-wait-for-post-graduate-course-faridabad-news-noi4507013170","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी कोर्स की वेटिंग के लिए आज करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी कोर्स की वेटिंग के लिए आज करना होगा इंतजार
विज्ञापन
फरीदाबाद। पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) कोर्स दाखिलों के लिए सोमवार को वेटिंग लिस्ट जारी नहीं हो सकी। उच्च शिक्षा विभाग का पोर्टल दोपहर 12 बजे के बाद ठप पड़ गया और पीजी कोर्स दाखिले के लिए आवेदकों का वेटिंग लिंक जारी नहीं की गई। सोमवार को पीजी वेटिंग लिस्ट का इंतजार करके विद्यार्थी कॉलेजों से बैरंग लौट गए। कॉलेज प्रबंधकों का कहना है कि बिना पीजी वेटिंग लिंक के कोई भी संस्थान अपने स्तर पर दाखिला लिस्ट जारी नहीं कर सकता। ऐसे में मंगलवार को भी लिंक मिलने के इंतजार किया जाएगा।
जिले के पांच कॉलेजों में यूजी और पीजी ( स्नातक व स्नातकोत्तर) कोर्स के लिए सोमवार को वेटिंग लिस्ट जारी करने का शेड्यूल था। लेकिन उच्च शिक्षा विभाग का पोर्टल ठप पड़ गया। इस कारण से पीजी कोर्स की वेटिंग लिस्ट का लिंक जारी नहीं किया गया। इससे स्नातकोत्तर कोर्स के साथ स्नातक कोर्स के चालान जनरेट करने में परेशानी रही। परेशान आवेदक दाखिले के लिए दिन भर चक्कर काटते रहे। मंगलवार को यह लिंक मिलने का इंतजार किया जाएगा।
दो राजकीय और तीन सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में पीजी कोर्स दाखिलों की 10 से 30 फीसदी सीटे खाली हैं। पं. जवाहर लाल नेहरू कॉलेज में एमएससी गणित, एमए हिंदी, एमए अर्थशास्त्र, एमए मनोविज्ञान में 15 से कम सीटें खाली हैं। जबकि एमए इंग्लिश 60 और इतिहास में 24 और 09 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
इस तरह तिगांव स्थित राजकीय कॉलेज में एमए राजनीति विज्ञान की 40 में से 10 सीटें खाली हैं और एमएससी कंप्यूटर साइंस की 40 में से 09 सीटें खाली हैं। तीन सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में भी पीज ी कोर्स की 30 फीसदी से कम सीटें खाली हैं।
पीजी कोर्स वेटिंग दाखिले के लिए लिंक जारी नहीं हुआ है। लिंक जारी हुए बिना कोई भी कॉलेज अपने स्तर पर वेटिंग लिस्ट जारी नहीं कर सकता। जब तक लिंक नहीं मिलेगा वेटिंग लिस्ट जारी नहीं हो सकेगी। मंगलवार को लिंक जारी होने की उम्मीद है। डा. प्रीता कौशिक, नोडल उच्च शिक्षा अधिकारी
-----