फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Haryana's culture will be seen in Surajkund Deepotsav

Faridabad News: सूरजकुंड दीपोत्सव में दिखेगा हरियाणा की संस्कृति, पर्यटन और हस्तशिल्प का संगम

Sat, 30 Aug 2025 11:19 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 30 Aug 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Haryana's culture will be seen in Surajkund Deepotsav
तीन अक्टूबर से शुरू होगा आयोजन, भव्य स्वरूप देने की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। इस वर्ष होने वाला सूरजकुंड दीपोत्सव न सिर्फ मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि राज्य की संस्कृति, पर्यटन और परंपरा को नई पहचान भी दिलाएगा। इस बार दीपोत्सव तीन अक्टूबर से आरंभ होगा। हरियाणा पर्यटन विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं और आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए विशेष योजनाएं बनाई जा रही हैं। इससे पहले दो साल पहले सूरजकुंड दीपोत्सव मेला आयोजित किया गया था।


इस दीपोत्सव का मुख्य आकर्षण हरियाणवी नृत्य और लोकगीत रहेंगे। प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आने वाले कलाकार पारंपरिक परिधानों में नृत्य की ऐसी झलक प्रस्तुत करेंगे, जो पर्यटकों को हरियाणा की सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ देगी। खास बात यह है कि आयोजन में केवल मंचीय प्रस्तुतियों तक ही कार्यक्रम सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि पूरे मेले परिसर में लोकनृत्य और गीतों की गूंज सुनाई देगी।
विज्ञापन



नोडल अधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि सूरजकुंड दीपोत्सव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले से बिल्कुल अलग रूप में सामने आएगा। इस बार मुख्य उद्देश्य राज्य के लोक कलाकारों को मंच देना और हरियाणा की लोक संस्कृति को देश-विदेश के पर्यटकों तक पहुंचाना है। दीपोत्सव में हरियाणा के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिलेगी, ताकि आगंतुकों को भारत की विविधता का अनुभव हो। इस बार भी दीपोत्सव में सामाजिक संदेशों से जुड़ी प्रस्तुतियों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed