फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Haryana Girls Battalion's CATC-159 camp concludesHaryana Girls Battalion's CATC-159 camp concludes

Faridabad News: हरियाणा गर्ल्स बटालियन का सीएटीसी-159 शिविर संपन्न

Mon, 06 Oct 2025 08:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 08:11 PM IST
विज्ञापन
Haryana Girls Battalion's CATC-159 camp concludesHaryana Girls Battalion's CATC-159 camp concludes
योगाचार्य डॉ. नवीन ने कैडेट्स को सिखाए योग के गुर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। हरियाणा गर्ल्स बटालियन की ओर से आयोजित सीएटीसी-159 शिविर का सोमवार को समापन हो गया। सेक्टर-29 स्थित हरमन माइनर स्कूल में इस शिविर का आयोजन 27 सितंबर से छह अक्तूबर 2025 तक किया गया। शिविर के चौथे दिन योगाचार्य डॉ नवीन द्वारा एक महत्वपूर्ण योगा सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने उत्साह के साथ भाग लिया।


योगा में कई अंतरराष्ट्रीय मेडल जीत चुके योगाचार्य डॉ. नवीन ने एनसीसी कैडेट्स को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत सारे योगासन बताए। उन्होंने बताया कि योगासनों का दैनिक जीवन में किस तरह हम लाभ उठा सकते हैं। इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने सांस से संबंधित महत्वपूर्ण प्राणायाम जैसे अनुलोम विलोम, कपालभाति, भ्रामरी आदि करवाए। उन्होंने यह भी बताया कि यदि हमारी श्वसन प्रणाली अच्छी है तो हम सभी बीमारियों से काफी हद तक अपने आपको बचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed