फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   haryana board result

Faridabad News: प्रदेश में फिर फिसड्डी साबित हुआ जिला

Tue, 30 Apr 2024 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
haryana board result
हरियाणा बोर्ड का 12वीं कक्षा का परिणाम जारी : फरीदाबाद में 76.33 प्रतिशत विद्यार्थी पास
विज्ञापन



पिछले वर्ष अंतिम स्थान 22वें पर था, इस वर्ष 20वें स्थान पर पहुंचा

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। प्रदेश में एक ओर जहां महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी में 92 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी पास हुए हैं, वहीं स्मार्ट सिटी का तमगा पाने वाले फरीदाबाद में 76.33 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए। परिणाम के मामले में फरीदाबाद प्रदेशभर में फिसड्डी साबित होते हुए 22 में से 20वें स्थान पर आ गया है। नई शिक्षा नीति के चलते इस बार बोर्ड परीक्षा में कोई टॉपर नहीं आया है, लेकिन स्कूलों से आई रिपोर्टों के अनुसार अधिकतर छात्राओं ने अच्छे अंक हासिल किए हैं।
परीक्षा परिणाम जिले की शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है। पिछले वर्ष से अब तक जिले में पढ़ाई के स्तर में कोई विशेष सुधार नहीं आया है। वर्ष 2023 में फरीदाबाद में 67.89 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। इस वर्ष पास होने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत बढ़कर 76.33 फीसदी हो गया है। शिक्षाविदों की नजर में जिले का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। जिला दो पायदान ऊपर चढ़कर 20वें स्थान पर आया है। इससे पहले साल 2017 में 47.86 प्रतिशत के साथ जिला 21वें स्थान पर रहा था। पड़ोसी जिले पलवल का तो फरीदाबाद से भी हाल खराब है। पलवल में (76.17 फीसदी) विद्यार्थी पास हुए हैं। पलवल का प्रदेश में 21वां स्थान है। गुरुग्राम का परीक्षा परिणाम फरीदाबाद से बेहतर रहा है, यहां (86.53 फीसदी) विद्यार्थी पास हुए हैं। प्रदेश के 22 जिलों में गुरुग्राम का 14वां स्थान रहा। हालांकि, यहां परिणाम में सुधार आने के बजाय गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


शिक्षकाें का गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाने से गिर रहा स्तर
सरकार की ओर से शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगा दिया गया था। इसका असर परीक्षा परिणाम पर दिख रहा है। अन्य जिलों में विद्यार्थी कम रहे और काम जल्द हो गया, यहां संख्या अधिक थी। रिजल्ट कम आने के लिए टीचर अकेले जिम्मेदार नहीं हैं। इसके लिए सभी का मंथन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संदीप चौहान, जिला प्रधान, हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन

पुनर्मूल्यांकन के लिए करें आवेदन
बोर्ड के अनुसार, परीक्षा परिणाम के आधार पर जो परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की पुन: जांच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं, वह निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।









4 वर्षों में 11वें से 20वें स्थान पर पहुंचा फरीदाबाद
वर्ष 2020 में फरीदाबाद में 81.61 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। इस दौरान फरीदाबाद प्रदेश में 11वें स्थान पर काबिज हुआ था। हालांकि, अगले वर्ष 2022 में फरीदाबाद के 84.59 विद्यार्थी पास हुए। इस दौरान जिले का प्रदर्शन तो सुधरा था, फिर भी विद्यार्थियों के पास होने में प्रदेश में 20वां स्थान हासिल हुआ था। इस वर्ष भी प्रदेश में जिले को 20वां स्थान हासिल हुआ है लेकिन पासिंग प्रतिशत 2022 के मुकाबले 8 प्रतिशत गिरा है।


जिले का कुछ साल का प्रदर्शन

साल प्रदेश जिला प्रदेश में तुलनात्मक स्थान

2024 92.99 76.33 20वां

2023 81.63 67.89 22वां



2022 87.08 84.59 20वां



2021 100 100 बराबर (कोरोना)



2020 80.34 81.61 11वां



2019 74.48 67.86 20वां



2018 63.84 57.38 17वां



2017 64.50 47.85 21वां







जिले में कुल छात्र-12999



पास हुए- 9922



अनुत्तीर्ण- 1214



पास प्रतिशत-76.33
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed