फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Haryana Board: Claim of 3 km, examination centre made 10 km away

हरियाणा बोर्ड : तीन किमी का दावा, परीक्षा केंद्र बनाए गए 10 किमी दूर

Tue, 24 Feb 2026 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Haryana Board: Claim of 3 km, examination centre made 10 km away
परीक्षा के साथ-साथ केंद्र पर समय से पहुंचने का भी रहेगा दबाव, अभिभावक चिंतित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एक तरफ प्रधानमंत्री परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम से छात्रों का तनाव कम कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर 8 से 10 किमी दूर बनाए गए परीक्षा केंद्र तनाव बढ़ा रहे हैं। प्रशासन ने दावा किया था कि हरियाणा बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों के स्कूल से तीन किलोमीटर के भीतर ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे हालांकि हकीकत कुछ अलग नजर आ रही है। जिले के कई राजकीय विद्यालयों के परीक्षा केंद्र आठ से 10 किलोमीटर बनाए गए हैं। इससे छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में दिक्कत हो सकती है। छात्रों पर परीक्षा के साथ-साथ केंद्र पर समय पर पहुंचने का भी दबाव रहेगा। इस कारण विद्यार्थियों और अभिभावकों में तनाव की स्थिति देखी जा रही है।

छात्रों से बातचीत

परीक्षा केंद्र स्कूल से करीब 9 से 10 किलोमीटर दूर है। परीक्षा केंद्र दूर होने कारण समय से पहले घर से निकलना पड़ेगा। यदि रास्ते में जाम लग गया तो देरी का डर बना रहेगा, जिससे तनाव बढ़ रहा है।- मनीषा, कक्षा 12वीं
विज्ञापन


घर से परीक्षा केंद्र तक सीधी बस सुविधा नहीं है। उन्हें पहले एक ऑटो और फिर बस बदलनी होगी। लंबी दूरी तय करने में थकान भी होगी, जिसका असर परीक्षा पर पड़ सकता है।- रमनदीप कौर, कक्षा 12वीं
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले तीन किलोमीटर के दायरे में परीक्षा केंद्र बनाने की जानकारी मिली थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। परीक्षा से पहले ही आने-जाने की चिंता बनी हुई है, जिससे पढ़ाई पर पूरा ध्यान नहीं लग पा रहा है।- हितेश, कक्षा 10वीं


अभिभावक भी दूरी को लेकर चिंतित हैं। अगर परीक्षा केंद्र पास में होता तो ज्यादा सहज महसूस करती और तैयारी पर बेहतर तरीके से फोकस कर पाती।- करिश्मा मेहरा, कक्षा 12वीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed