{"_id":"6afc8bafe9dc99feab0a7535","slug":"haryana-badminton-championship-alok-lakshit-and-devangana-win-two-titles-each-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-85550-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा बैडमिंटन चैंपियनशिप : आलोक, लक्षित, देवांगना ने जीते दो-दो खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा बैडमिंटन चैंपियनशिप : आलोक, लक्षित, देवांगना ने जीते दो-दो खिताब
विज्ञापन
अंडर-11 और अंडर-13 वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। 59वीं हरियाणा राज्य मिनी सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मंगलवार को अंडर-11 और अंडर-13 वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। आलोक अंबावता, लक्षित भगत और देवांगना ने अपने-अपने वर्ग में दो-दो खिताब जीते।
फरीदाबाद के आलोक अंबावता ने अंडर-11 बालक एकल वर्ग में गुरुग्राम के आयुष दलाल को हराया। उन्होंने मनवीर पुनिया के साथ बालक युगल अंडर-11 वर्ग में भी जीत दर्ज की। अंबाला के लक्षित भगत ने अंडर-13 बालक एकल वर्ग में फरीदाबाद के आरव सिंह को मात दी। लक्षित ने युवराज सिंह के साथ बालक युगल वर्ग का खिताब भी जीता। रोहतक की देवांगना ने बालिका अंडर-11 एकल वर्ग में फतेहाबाद की युविका त्यागी को हराया। देवांगना ने युविका के साथ बालिका युगल वर्ग में भी खिताब अपने नाम किया।
फरीदाबाद की अनिका सैनी ने अंडर-13 बालिका एकल वर्ग का खिताब जीता। उन्होंने जिले की ही भाविका श्योराण को हराया। अंडर-13 बालिका युगल वर्ग में भाविका श्योराण और परि की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने गुरुग्राम की मोक्षिता शर्मा और समायरा को मात दी। इस चैंपियनशिप में कुल आठ फाइनल मुकाबले खेले गए।