फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Haryana Academy team wins day-night tournament

Faridabad News: 322 छात्रों ने दी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

Sun, 08 Feb 2026 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Haryana Academy team wins day-night tournament
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में शनिवार को नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन मोठूका के नवोदय विद्यालय में किया गया। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चली। इसमें कक्षा नौवीं और 11वीं में प्रवेश के लिए कुल 322 छात्रों ने भाग लिया। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस प्रवेश परीक्षा के लिए जिले से कक्षा नौवीं के 385 और 11वीं के 127 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से नौवीं के 239 और 11वीं के 83 छात्र परीक्षा में उपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया। केंद्रों पर पर्यवेक्षकों और शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। परीक्षा समन्वयक भागमल ने बताया कि परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया।
विज्ञापन


भागमल ने बताया कि इस परीक्षा का परिणाम मार्च या अप्रैल तक जारी होने की संभावना है। परिणाम जारी होने के बाद चयनित छात्रों को नवोदय विद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed